किडनैपिंग का फिल्मी अंदाज : 15 साल पहले लापता हुआ था लड़का अचानक पहुंचा घर, रो-रोकर बताई आपबीती

15 साल पहले लापता हुआ था लड़का अचानक पहुंचा घर, रो-रोकर बताई आपबीती
UPT | लापता युवक और उसके परिजन

Jul 22, 2024 17:14

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले किडनैपिंग की एक ऐसी घटना सामने आई है जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी बाबू गांव का एक युवक, जो पंद्रह वर्ष पहले रहस्यमय परिस्थितियों...

Jul 22, 2024 17:14

Basti News : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले किडनैपिंग की एक ऐसी घटना सामने आई है जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी बाबू गांव का एक युवक, जो पंद्रह वर्ष पहले रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया था, अचानक अपने घर लौट आया है। यह खबर सुनते ही पूरे गांव में हलचल मच गई। घर आ कर विपिन ने सभी को अपनी आपबीती सुनाई। 

ये है पूरा मामला
विपिन नाम का यह युवक 2009 में अपने घर के पास से ही लापता हो गया था। उसके परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन वर्षों की खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल था। परिवार धीरे-धीरे उम्मीद खोने लगा था, लेकिन अचानक विपिन का घर लौटना उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। घर पहुंचते ही विपिन ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। उसने बताया कि वह जब घर से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक मजार के पास से गुजर रहा था, तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे जबरन एक कार में खींच लिया। उसके चिल्लाने पर उन्होंने उसका मुंह दबा दिया और उसे दिल्ली ले गए।
विपिन के अनुसार, उसे पहले दिल्ली में एक घर में बंद रखा गया, फिर मुंबई ले जाया गया। वहां उससे टाइल्स लगाने का काम कराया जाता था। उसे कभी भी घर से बाहर निकलने या किसी से बात करने की अनुमति नहीं थी। इन पंद्रह वर्षों में वह कई बार भागने की कोशिश कर चुका था, लेकिन हर बार असफल रहा। एक दिन उसे मौका मिला और वह अपने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागने में सफल रहा।

ये भी पढ़ें : सावन के पहले सोमवार पर मनकामेश्वर मंदिर में 501 लीटर दूध से ​अभिषेक, सीएम योगी ने की उत्तम स्वास्थ्य की कामना

परिजनों की आखों में खुशी के आंसू 
जब विपिन फटे-पुराने कपड़ों में घर पहुंचा, तो उसकी मां जानकी देवी, भाई अर्जुन, पिता चंद्र प्रकाश और अन्य परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने अपने खोए हुए बेटे को गले लगाया और उसके सुरक्षित लौटने पर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।

आरोपियों की तलाश की जा रही 
इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विपिन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले की गहराई से छानबीन करेंगे और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।

Also Read

सीओ बोले- बाकी की तलाश जारी, लगातार की जा रही छापेमारी

8 Sep 2024 12:14 AM

बस्ती अधिवक्ता अपहरण कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार : सीओ बोले- बाकी की तलाश जारी, लगातार की जा रही छापेमारी

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस अपहरण कांड के मुख्य आरोपी राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। और पढ़ें