Sant Kabir Nagar News : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर शादी समारोह में हमला, सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर शादी समारोह में हमला, सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप
UPT | संजय निषाद

Apr 22, 2024 13:11

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर रविवार की देर रात मगहर के मोहम्मदपुर कठार में आयोजित शादी समारोह में कुछ लोगों ने हमला कर दिया...

Apr 22, 2024 13:11

Sant Kabir Nagar News : उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर कुछ अज्ञात लोगों ने बीती रात एक शादी समारोह पर हमला बोल दिया। जिससे उन्हें काफी चोट आई। हमले के बाद घायल संजय निषाद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। इस हमले के पीछे संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। इस घटना से नाराज सांसद इंजी. प्रवीण निषाद व पार्टी के तीनों विधायक समेत कई समर्थक जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां पर जाकर उन्होंने हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की और धरने पर बैठ गए। 

सपा पर लगाया आरोप
बता दें कि इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी सत्यजीत गुप्ता ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। उधर एसपी सत्यजीत गुप्ता घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे और समर्थकों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने 8 नामजद व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

शादी शमारोह में हुआ हमला
संतकबीरनगर से संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद सांसद हैं और बीजेपी ने इस बार भी प्रवीण निषाद को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद संतकबीरनगर में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उन पर और हमला कर दिया।

Also Read

बस्ती में पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, खुदकुशी की आशंका

7 Jul 2024 07:15 PM

बस्ती Basti News : बस्ती में पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, खुदकुशी की आशंका

कलवारी थाना क्षेत्र के विशेनपुर गांव में एक शख्स का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना रविवार दोपहर की है। आम के पेड़ में बंधी रस्सी के सहारे लटकते शव को देख परिजनों के होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। और पढ़ें