नंदिनी राजभर हत्याकांड : कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा-सपा शासन में पैदा हुए अपराधियों ने किया यह कृत्य

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा-सपा शासन में पैदा हुए अपराधियों ने किया यह कृत्य
UPT | संतकबीरनगर के डीघा गांव पहुंचे ओम प्रकाश राजभर। 

Mar 12, 2024 19:29

ओमप्रकाश राजभर को देखकर नंदिनी के परिजनों का दर्द छलक उठा। परिजनों ने परिवार में हुई पहली घटना में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपराधियों को बड़ी पहुंच वाला बताया।

Mar 12, 2024 19:29

Short Highlights
  • संतकबीरनगर के डीघा गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर 
  • मृतक के परिजनों को दी सांत्वना, बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाने का लिया संकल्प
Santkabir Nagar News : सुभासपा के महिला सभा की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या के मामले में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासन काल में पनपे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को संतकबीरनगर जिले के डीघा गांव पहुंचे। वह मृतक नंदिनी राजभर के परिजनों से मिले और न्याय दिलाने का भरोसा जताया। साथ ही उनके बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाने का संकल्प लिया। 

नंदिनी के परिजनों को दिया आर्थिक मदद का आश्वासन
ओमप्रकाश राजभर को देखकर नंदिनी के परिजनों का दर्द छलक उठा। परिजनों ने परिवार में हुई पहली घटना में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपराधियों को बड़ी पहुंच वाला बताया। सबकी बात सुनने के बाद सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कठोर कार्रवाई करवाने के साथ ही न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार रहने का विश्वास दिलाया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की काली कमाई का पूरा विवरण खंगलवाकर इसकी जांच करवाई जाएगी। नंदिनी के परिजनों द्वारा भय व्यक्त करने पर उन्होंने मौके पर मौजूद सीओ ब्रजेश सिंह को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्देश दिया। मृतक के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का उन्होंने संकल्प लिया। नंदिनी के परिजनों के अनुसार कैबिनेट मंत्री ने अपने स्तर से आर्थिक सहयोग भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। 

बच नहीं पाएंगे हत्यारोपी
घटना को लेकर सपा पर करारा प्रहार करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि नंदिनी की हत्या सपा सरकार में पनपे अपराधियों का काम है। सपा सरकार के संरक्षण में अकूत संपत्ति कमाकर इन अपराधियों ने भाजपा सरकार को चुनौती देने का प्रयास किया है। यह उनके लिए भारी पड़ेगा। उन्होंने नंदिनी की मौत को पार्टी की अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि घटना करने वाले और इसमें सहयोग देने वाला कोई व्यक्ति बचने नहीं पाएंगे। सभी को जेल के अंदर जाना ही पड़ेगा।
 

Also Read

बोले- भारत तभी सुरक्षित, जब हिंदू बहुसंख्यक... तिरुपति लड्डू विवाद पर भी रखी बात

4 Oct 2024 06:54 PM

बस्ती बस्ती पहुंचे हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास : बोले- भारत तभी सुरक्षित, जब हिंदू बहुसंख्यक... तिरुपति लड्डू विवाद पर भी रखी बात

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बस्ती पहुंचे। उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। साथ ही तिरुपति के लड्डू विवाद पर भी अपना पक्ष रखा और पढ़ें