'जांच के नाम पर वसूली कर रहे हैं JDC' : विधायक ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, शासन को भेजा शिकायती पत्र

विधायक ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, शासन को भेजा शिकायती पत्र
UPT | विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी

Oct 12, 2024 22:03

संतकबीरनगर के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी और बस्ती मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त के खिलाफ विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने गंभीर आरोप लगाए हैं...

Oct 12, 2024 22:03

Sant Kabir Nagar News : संतकबीरनगर के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी और बस्ती मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त के खिलाफ विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शासन को एक शिकायती पत्र भेजकर बस्ती मंडल के जेडीसी पर वसूली का आरोप लगाया और उनसे तत्काल जिले में आने से रोकने की मांग की है। वहीं इस मामले में जेडीसी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

यह भी पढ़ें- Gorakhpur News : विजयादशमी पर विशेष परिधान में सीएम योगी ने मां जगतजननी की पूजा की, गोरखनाथ मंदिर में अनुष्ठान सम्पन्न

विधायक ने पत्र लिख लगाए ये आरोप
मेंहदावल विधानसभा के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने शासन को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया है कि जिले के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी और वर्तमान संयुक्त विकास आयुक्त संत कुमार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निरीक्षण के नाम पर वे जिले में आकर वसूली कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने जिले के तीन ब्लॉक के कई गांवों का निरीक्षण किया, लेकिन किसी भी ग्राम पंचायत में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बजाय, उन्होंने पैसे वसूले और वहां से चले गए। विधायक ने बताया कि उनकी इस वसूली से लोग, जिसमें ग्राम प्रधान और कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं, परेशान होकर उनके पास आ रहे हैं।



'भ्रष्टाचार से परेशान हैं लोग'
विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संत कुमार, जो पहले जिले के सीडीओ रह चुके हैं, एक टीम के साथ बिना किसी सूचना के जिले में जांच के लिए आते हैं। वे ब्लॉक से ग्राम पंचायतों की सूची लेकर गांवों में पहुंचते हैं और वहां वसूली करते हैं। उन्होंने मेंहदावल विधानसभा के कुछ गांवों का उल्लेख करते हुए कहा कि बड़ी मात्रा में वसूली की जा रही है। इस स्थिति के कारण कोई भी उनके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। लोगों ने भ्रष्टाचार से परेशान होकर उन्हें अपनी पीड़ा बताई है।

गिरोह के रूप में की जा रही वसूली
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने जेडीसी संत कुमार को फोन करके स्थिति स्पष्ट की थी। क्षेत्र में लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि एक गिरोह के रूप में वसूली की जा रही है। इसके बाद उन्होंने शासन को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योगी सरकार में भ्रष्टाचारियों के लिए कोई स्थान नहीं है, चाहे वे अधिकारी कितने भी बड़े क्यों न हों।

यह भी पढ़ें- JPNIC के सामने आज भी भाजपा का विकास फीका : अखिलेश यादव बोले- भूख के सूचकांक में देश का 105वां स्थान

जेडीसी संत कुमार की प्रतिक्रिया
वहीं  इस मामले में जेडीसी संत कुमार ने कहा कि उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के तहत मंडल के विभिन्न जिलों में जांच के लिए जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले संतकबीरनगर से एक शिकायत मिली थी, जिसकी जांच की गई थी। उनके अनुसार, विधायक के पास वही लोग गए होंगे और इसी आधार पर उन्होंने पत्र भेजा है। संत कुमार ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

Also Read