Sant Kabir Nagar News : आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी की मौत, चार बच्चे घायल, बगीचे में खेल रहे थे सभी 

आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी की मौत, चार बच्चे घायल, बगीचे में खेल रहे थे सभी 
UPT | संतकबीरनगर।

Jun 30, 2024 23:35

संतकबीनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के सेमरियावां ब्लॉक के  छाता गांव में बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। इसके अलावा चार बच्चे घायल हो गए।

Jun 30, 2024 23:35

Sant Kabir Nagar News : संतकबीनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के सेमरियावां ब्लॉक के  छाता गांव में बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। इसके अलावा चार बच्चे घायल हो गए। सूचना पर  पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावा लाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर छाता गांव में स्थित डाकखाने के बगल में आम के बगीचे में सायमा खातून (17 वर्ष) पुत्री सैय्यद रजा निवासी अमरडोभा, आसमीन (10 वर्ष) पुत्री जगनारायण, जानवी (8 वर्ष) पुत्री जगनारायण, सुष्मिता राव (7 वर्ष) पुत्री सत्य नारायण और सुहानी कुमारी (8 वर्ष) पुत्री सुरेश कुमार निवासीगढ़ छाता खेल रही थीं।
इस दौरान चमक-गरज के साथ अचानक बिना बारिश के आकाशीय बिजली गिर गयी। इसमें मौके पर सायमा खातून की मौत हो गई। चार बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुष्मिता और सुहानी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही।

वहीं सूचना पर पहुंचे एसडीएम खलीलाबाद व स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस संबंध में दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। मृतिका सायमा खातून मूल रूप से अमरडोभा की निवासी थी। छाता गांव में उसका ननिहाल था। वह यहां काफी समय से ननिहाल में रह रही थी। रविवार की सुबह आम के बाग में खेलने गयी थी। जहां आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गयी। 

Also Read

बस्ती में पेड़ से लटका मिला ट्रेलर चालक का शव, राजस्थान का था रहने वाला

5 Jul 2024 12:16 PM

बस्ती Basti News: बस्ती में पेड़ से लटका मिला ट्रेलर चालक का शव, राजस्थान का था रहने वाला

बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में संसारीपुर खैरीओझा गांव के पास गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। उसकी पहचान हो गई है। वह ट्रेलर चालक था और मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था। और पढ़ें