पुलिस को मिली सफलता : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
UPT | कैबिनेट मंत्री संजय निषाद।

Apr 25, 2024 21:08

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार रात एक शादी समारोह पर हमला बोल दिया। जिससे उन्हें काफी चोट आई। हमले के बाद घायल संजय निषाद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ।

Apr 25, 2024 21:08

Sant Kabir Nagar News : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमले के मुख्य आरोपी मोहम्मदपुर कठार निवासी राधेश्याम यादव को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को दुर्गा मंदिर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि पिछले दिनों एक वैवाहिक आयोजन में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के साथ स्थानीय लोगों के साथ कुछ अन्य लोगों ने मारपीट की घटना कर दी थी। उनके नाक पर चोंट लग गई थी। उनके पीएसओ की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

क्या है पूरा मामला 
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार रात एक शादी समारोह पर हमला बोल दिया। जिससे उन्हें काफी चोट आई। हमले के बाद घायल संजय निषाद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। इस हमले के पीछे संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। इस घटना से नाराज सांसद इंजी. प्रवीण निषाद व पार्टी के तीनों विधायक समेत कई समर्थक जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां पर जाकर उन्होंने हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की और धरने पर बैठ गए। 
 

Also Read

बस्ती में पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, खुदकुशी की आशंका

7 Jul 2024 07:15 PM

बस्ती Basti News : बस्ती में पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, खुदकुशी की आशंका

कलवारी थाना क्षेत्र के विशेनपुर गांव में एक शख्स का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना रविवार दोपहर की है। आम के पेड़ में बंधी रस्सी के सहारे लटकते शव को देख परिजनों के होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। और पढ़ें