मुंबई में शख्स की हार्ट अटैक से हुई थी मौत : दफनाने गांव पहुंचे परिजन तो चलने लगी सांसें, जानिए पूरा मामला

दफनाने गांव पहुंचे परिजन तो चलने लगी सांसें, जानिए पूरा मामला
UPT | मुंबई में शख्स की हार्ट अटैक से हुई थी मौत

Oct 10, 2024 01:56

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मृत व्यक्ति को दफनाने के लिए जब कब्र खोदी गई, तो अचानक उसकी सांसें चलने लगीं।

Oct 10, 2024 01:56

Siddharth Nagar News : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मृत व्यक्ति को दफनाने के लिए जब कब्र खोदी गई, तो अचानक उसकी सांसें चलने लगीं। ये दृश्य देख वहां खड़ा हर व्यक्ति हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति को मुंबई में हार्ट अटैक आया था।

हार्ट अटैक के कारण हुआ एडमिट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डुमरियागंज के सीकहरा गांव का रहने वाला अकरम मुंबई में रहता है। एक दिन अचानक उसकी तबियत खराब हुई, तो उसे मुंबई के एक अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसे हार्ट अटैक आया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।

मुंबई से गांव लेकर आए परिजन
इसके बाद घर वालों को लगा कि उसकी मौत हो गई है। सूचना गांव पहुंची और परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर गांव के लिए निकले। इधर गांव में उसे सुपुर्द ए खाक करने की तैयारियां शुरू हो गईं। कब्र खोद दी गई। सुबह करीब 3 बजे उसका शव गांव पहुंचा। अकरम को दफनाने की तैयारी होने लगी।

दफनाने से पहले चलने लगी सांस
तभी किसी ने देखा कि उसके होठ हिल रहे हैं। कुछ लोगों ने सांसे चलने की भी बात ही। आनन-फानन में परिजनों ने उसे एक डॉक्टर को दिखाया। चेकअप के बाद डॉक्टर ने उसे जिंदा बताया। इतना सुनके ही परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया, जहां हालत चिंताजनक होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Also Read

उन्नत गायों के विकास और रोटी बैंक की घोषणा

9 Oct 2024 07:24 PM

बस्ती गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला का बस्ती दौरा : उन्नत गायों के विकास और रोटी बैंक की घोषणा

प्रदेश सरकार द्वारा गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद महेश शुक्ला ने पहला दौरा बुधवार को बस्ती का किया। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता भी की.... और पढ़ें