Chitrakoot News : चित्रकूट में भीषण गर्मी बरपा रहा कहर, चार की मौत, आठ लोग अस्पताल में भर्ती

चित्रकूट में भीषण गर्मी बरपा रहा कहर, चार की मौत, आठ लोग अस्पताल में भर्ती
UPT | अस्पताल में भर्ती लोग।

Jun 11, 2024 21:55

मंगलवार को जिला अस्पताल में बांदा जिले के बिसंडा थाना अंतर्गत चौसड़ के रामकिशुन (55 वर्ष) पुत्र पियरवा को बुखार के चलते परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे देवराज ने बताया कि काफी तेज बुखार से दिमाग पर चढ़ गया था। जिससे उनकी मौत हो गई।

Jun 11, 2024 21:55

Chitrakoot News : चित्रकूट जिले में भीषण गर्मी के चलते लोग लगातार बीमार हो रहे हैं। प्राईवेट व सरकारी अस्पतालों में मरीजों का तांता लगा रहता है। बुखार से अधेड़ की मौत हो गई। आठ मरीज भर्ती कराए गए हैं। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। बीमारियों की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। सवेरे से भारी भीड़ अस्पतालों में देखी जा रही है। 

मंगलवार को जिला अस्पताल में बांदा जिले के बिसंडा थाना अंतर्गत चौसड़ के रामकिशुन (55 वर्ष) पुत्र पियरवा को बुखार के चलते परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे देवराज ने बताया कि काफी तेज बुखार से दिमाग पर चढ़ गया था। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने घर ले गए। इसके अलावा बुखार व उल्टी, दस्त से पीड़ित मुख्यालय के शोभा सिंह पुरवा के अश्वनी की दो वर्षीय बेटी आंचल, महोबा जिले के बजरिया के समीर खान (9 वर्ष) पुत्र शौकत खान, शंकर बाजार कर्वी की पुष्पा सिंह (40 वर्ष) पत्नी बृजेश, कर्वी माफी के पुष्पराज (50 वर्ष) पुत्र गया प्रसाद, बांधी गांव की प्रिंसी (20 वर्ष) पुत्री कुलदीप, विनायकपुर की गोगिया (90 वर्ष) पत्नी वासुदेव, पहाड़ी के परसौंजा गांव के प्रदीप (22 वर्ष) पुत्र देवनाथ को परिजनों ने भर्ती कराया है।

महिला की बिगड़ी हालत, मौत
राजापुर थाना क्षेत्र के गनींवा की प्रेमिया (50 वर्ष) पत्नी रामआसरे को अचानक मुंह से खून निकलने पर पुत्र जगतपाल जिला अस्पताल लेकर आया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया। मृतका के दो पुत्र, एक पुत्री है।

पेट की बीमारी से महिला की गई जान
पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव की बुधिया (58 वर्ष) पत्नी साधू की काफी समय से सांस व पेट की बीमारी के चलते बीती रात अचानक हालत खराब होने पर पुत्र उदयवीर जिला अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में शोक छा गया। मृतका के पांच पुत्र हैं।

निमोनिया से मासूम की मौत
शिवरामपुर कस्बे के सूरज की डेढ़ वर्षीय पुत्री अंशिका को निमोनिया से ग्रसित होने पर बीती रात करीब साढ़े बारह बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिजनों में शोक छा गया। बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने घर ले गए। 

Also Read

पेयजल संकट गहराया, कस्बेवासियों ने दी उपखंड कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी

27 Jul 2024 07:48 AM

चित्रकूट चित्रकूट में बिजली कटौती से जनता त्रस्त : पेयजल संकट गहराया, कस्बेवासियों ने दी उपखंड कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी

चित्रकूट जिले में बिजली कटौती ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं और उनका दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। और पढ़ें