Chitrakoot News : चित्रकूट पुलिस का साइबर ठगों पर कड़ा प्रहार, पीड़ितों को दिलाई राहत

चित्रकूट पुलिस का साइबर ठगों पर कड़ा प्रहार, पीड़ितों को दिलाई राहत
UPT | फोटो

Sep 10, 2024 18:38

वर्तमान समय में डिजिटल लेन-देन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की...

Sep 10, 2024 18:38

Chitrakoot News : चित्रकूट में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने का काम जारी है। अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी राज कमल के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी, निरीक्षक निशीकान्त राय की टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। 
 
माह अगस्त में साइबर सेल ने 10 साइबर अपराध पीड़ितों के कुल 9 लाख 41 हजार 35 रुपये उनके खातों में वापस कराए। पीड़ितों से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की गई थी, जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। निरीक्षक निशीकान्त राय, आरक्षी सर्वेश कुमार और प्रशांत कुमार की कड़ी मेहनत से इस रकम की बरामदगी सुनिश्चित की गई।
 
ऑनलाइन बैंकिंग में सतर्कता की सलाह
वर्तमान समय में डिजिटल लेन-देन का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छोटी सी लापरवाही भी साइबर ठगी का कारण बन सकती है। साइबर सेल द्वारा आमजन को नियमित रूप से साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। 
 
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ऑनलाइन बैंकिंग करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर सेल को दें।

Also Read

तटवर्ती दर्जनों गांवों में सैकड़ों बीघे की फसलें हुई बर्बाद, किसान परेशान

18 Sep 2024 07:13 PM

हमीरपुर Hamirpur News : तटवर्ती दर्जनों गांवों में सैकड़ों बीघे की फसलें हुई बर्बाद, किसान परेशान

हमीरपुर जिले में बाढ़ और बारिश ने इस बार किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लगातार भारी बारिश और यमुना, बेतवा नदियों के उफनाने... और पढ़ें