Chitrakoot News चित्रकूट में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ

चित्रकूट में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ
UPT |

Sep 15, 2024 12:10

चित्रकूट में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Sep 15, 2024 12:10

Chitrakoot News: भगवान श्रीराम की पावन तपोस्थली चित्रकूट में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। 
 
आपको बता दें कि इस आयोजन का प्रबंधन अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसियेशन दिल्ली द्वारा किया गया है, जिसमें देशभर के स्कूली गुरुकुल के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। यह अनूठा महोत्सव तुलसी पीठ के रामचरितमानस हाल में आयोजित किया जा रहा है, जहां स्कूली बच्चों द्वारा तीन दिनों तक सम्पूर्ण रामायण का मंचन किया जाएगा। 
 
पहले दिन के कार्यक्रम में बच्चों ने हनुमान चालीसा और ‘जय गणेश देवा’ गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर महोत्सव का शुभारंभ किया, जिससे दर्शक भावविभोर हो गए। 68 बच्चों की टोली ने अपनी मनमोहक अभिनय से रामायण के पवित्र प्रसंगों को सजीव किया, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।
 
**संस्कृति का संरक्षण और बच्चों की भागीदारी**
अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसियेशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश टंडन ने बताया कि अब तक रामलीला का मंचन प्रायः बड़े उम्र के लोग करते रहे हैं, लेकिन इस बार संस्था ने बच्चों को शामिल कर इस पौराणिक मंचन को एक नई दिशा दी है। वे कहते हैं, “आज की पीढ़ी आधुनिकता में खोती जा रही है, और हमारी पुरानी परंपराओं और संस्कृति से दूर होती जा रही है। बच्चों के माध्यम से रामलीला का मंचन कर हम उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे इसे संजोए रखें और सनातन धर्म की रक्षा कर सकें।”
 
जगद्गुरु रामभद्राचार्य का विशेष संदेश
जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने इसे एक अनोखा प्रयोग बताया और कहा, "इस आयोजन से बच्चों में रामचरितमानस की गहरी समझ बनेगी और उनके चरित्र का विकास भी उत्तम होगा।"
 
 
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी इस अवसर पर बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “ऐसे कार्यक्रम हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है और जो लोग सनातन पर सवाल उठाते हैं, उन्हें भी यह जवाब मिलता है कि सनातन धर्म की जड़ें कितनी गहरी हैं।”
 
कार्यक्रम अगले दो दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें रामायण के प्रमुख प्रसंगों का जीवंत मंचन किया जाएगा।

Also Read

युवती ने युवक पर बलात्कार और धमकी का आरोप, न्याय की लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:26 PM

चित्रकूट Chitrakoot News : युवती ने युवक पर बलात्कार और धमकी का आरोप, न्याय की लगाई गुहार

चित्रकूट जनपद के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने गांव के ही युवक लाल सिंह उर्फ कैरा पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें