Chitrakoot News : चित्रकूट में किशोरी का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

चित्रकूट में किशोरी का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका
UPT | चित्रकूट।

Sep 09, 2024 00:48

अकबरपुर निवासी मुकेश आदिवासी की 16 वर्षीय बेटी काजल पिछले 7 दिन से लापता थी। लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना थाने में नहीं दी थी। बीती रात पहाड़ के पास एक शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे …

Sep 09, 2024 00:48

Chitrakoot News : चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में गौतम बुद्ध नगर अकबरपुर में बीती रात दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 100 मीटर दूर थाने से एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
 
पिछले सात दिनों से लापता थी बेटी, अब मिली लाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकबरपुर निवासी मुकेश आदिवासी की 16 वर्षीय बेटी काजल पिछले 7 दिन से लापता थी। लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना थाने में नहीं दी थी। बीती रात पहाड़ के पास एक शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान काजल के रूप में की। शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह नोच खाया था, जिसमें सिर्फ हड्डियां ही बची थीं। 
 
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की असल वजह साफ हो सकेगी।
 
हत्या या हादसा? पुलिस की जांच पर टिकी नजरें
काजल के परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि ये हत्या हो सकती है, लेकिन पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है, और लोग जवाब चाहते हैं कि आखिर काजल के साथ क्या हुआ। 

सवालों के घेरे में पुलिस प्रशासन
थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर शव का मिलना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक इस मामले की गुत्थी सुलझाती है।

Also Read

तटवर्ती दर्जनों गांवों में सैकड़ों बीघे की फसलें हुई बर्बाद, किसान परेशान

18 Sep 2024 07:13 PM

हमीरपुर Hamirpur News : तटवर्ती दर्जनों गांवों में सैकड़ों बीघे की फसलें हुई बर्बाद, किसान परेशान

हमीरपुर जिले में बाढ़ और बारिश ने इस बार किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लगातार भारी बारिश और यमुना, बेतवा नदियों के उफनाने... और पढ़ें