स्वच्छता ही सेवा अभियान : चित्रकूट के गंगा घाट पर की सफाई, गांधी जयंती तक दिया जाएगा पर्यावरण और धार्मिक स्थलों की सफाई का संदेश

चित्रकूट के गंगा घाट पर की सफाई, गांधी जयंती तक दिया   जाएगा पर्यावरण और धार्मिक स्थलों की सफाई का संदेश
UPT | गंगा घाट पर सफाई करते स्कूली बच्चे।

Sep 21, 2024 19:37

चित्रकूट के गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्वी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

Sep 21, 2024 19:37

Chitrakoot News : चित्रकूट के गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्वी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में 21 सितंबर को धर्मस्थल पंचमुखी महादेव गंगा घाट और मंदाकिनी नदी के जलाशय में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 स्वयंसेवकों ने किया सफाई कार्य
अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा के साथ भाग लिया। उन्होंने गंगा घाट के आस-पास बिखरे कचरे, प्लास्टिक, पूजा सामग्री, फूलों और अन्य अवशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर नष्ट किया। इसके अलावा, देव प्रतिमाओं को साफ करके धार्मिक स्थल की स्वच्छता को सुनिश्चित किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता
पैदा करना और धार्मिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखना था। 

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा, "यह राष्ट्रव्यापी अभियान स्वच्छता के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। धर्मस्थलों और जलाशयों की सफाई हमारा नैतिक कर्तव्य है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहता है।

शिक्षकों और विद्यार्थियों का सहयोग
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षक भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हेमंत बघेल, डॉ. सीमा कुमारी और डॉ. गौरव पाण्डेय ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर सफाई कार्य में हिस्सा लिया और उन्हें प्रोत्साहित किया।

यह अभियान न केवल महाविद्यालय के छात्रों को स्वच्छता के महत्व से जोड़ता है, बल्कि स्थानीय समुदाय में भी स्वच्छता के प्रति एक सकारात्मक संदेश फैलाता है। इस पहल से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करेंगे। 

Also Read