Chitrakoot News : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद, जानें कौन हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य... 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद, जानें कौन हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य... 
UPT | धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद।

Jul 23, 2024 18:23

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चित्रकूट पहुंचे हैं। उन्होंने अपने गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात की। उनके साथ बैठकर कुशलता जानी। लगभग 30 मिनट तक गुरु के...

Jul 23, 2024 18:23

Chitrakoot News : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चित्रकूट पहुंचे हैं। उन्होंने अपने गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात की। उनके साथ बैठकर कुशलता जानी। लगभग 30 मिनट तक गुरु के चरणों में बैठकर आशीर्वाद लिया। 

जगद्गुरु ने धर्म प्रचार करने का उपदेश दिया 
तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन बागेश्वर धाम में शिष्यों की भीड़ लगी थी। इसी के चलते पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चित्रकूट नहीं आ पाए थे। आज उन्होंने अपने गुरु का चित्रकूट में आकर पूजन किया है। उनसे आशीर्वाद लिया है। जगद्गुरु ने उन्हें आशीर्वाद देकर धर्म प्रचार करने का उपदेश दिया है। 

चित्रकूट आते रहते हैं धीरेंद्र शास्त्री
रामचंद्र दास के मुताबिक, जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि सनातन धर्म का जितना प्रचार हो, उतना अच्छा रहेगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का चित्रकूट पहली बार नहीं आए हैं, वह गुरु जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज से मुलाकात करने आते रहते हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का लगाव चित्रकूट से बहुत पहले से रहा है। वह जगतगुरु रामभद्राचार्य की सेवा पहले चित्रकूट में ही किया करते थे।

Also Read

एससी-एसटी एक्ट कोर्ट ने सुनाया फैसला

7 Sep 2024 06:44 PM

हमीरपुर तमंचा व कुल्हाड़ी लेकर घर में घुसकर मारपीट में चार लोगों को 4 साल की सजा : एससी-एसटी एक्ट कोर्ट ने सुनाया फैसला

घर में घुसकर तमंचा, कुल्हाड़ी व लाठी से मारपीट करने, गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने में चार अभियुक्तों को चार चार वर्ष के सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। और पढ़ें