Hamirpur News : वन विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण, लकड़ी तस्कर माफियाओं में मचा हड़कंप

वन विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण, लकड़ी तस्कर माफियाओं में मचा हड़कंप
UPT | लोगों से जानकारी लेते वन विभाग के अधिकारी

Jun 10, 2024 15:19

यूपी के हमीरपुर जिलें में अवैध लकड़ी कटान की खबर का जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए वन विभाग के एसडीओ आदर्श कुमार सिंह सहित पांच सदस्ययीय टास्क फोर्स टीम का गठन किया…

Jun 10, 2024 15:19

Hamirpur News : यूपी के हमीरपुर जिले में अवैध लकड़ी कटान की खबर का जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए वन विभाग के एसडीओ आदर्श कुमार सिंह सहित पांच सदस्यीय टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया और टीम ने राठ क्षेत्र के गिरवर, कैंथा और विभिन्न लकड़ी अड्डियो पर जाकर पारदर्शिता के साथ लकड़ी कटान की जांच की गई। जिसकी क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा बराबर शिकायत की जा रही थी और तमाम वीडियो वायरल किए जा रहे थे कि राठ वन विभाग की सह पर प्रतिबंधित वृक्षों को काटा जा रहा है। जिसकी निष्पक्ष जांच के आधार पर मौके पर जाकर वन विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। लेकिन निरीक्षण के दौरान वन विभाग की टीम को उक्त खबरों में सत्यता नजर नहीं आयी।
 
वन क्षेत्र में मौके पर पहुंचकर सभी जगहों का निरीक्षण किया गया
हमीरपुर उप प्रभागीय वन अधिकारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि अपनी टास्क फोर्स टीम के साथ राठ रेंज के वन क्षेत्र में मौके पर पहुंचकर उन सभी जगहों का निरीक्षण किया। जिनकी शिकायत हुई थी। साथ ही काटे गए वृक्षों का निरीक्षण करते हुए किसानों से वार्ता की गई। जिसमें किसानों ने बताया कि छूट प्रजाति के पेड़ किसानों के स्वयं के खेतों पर लगे हुए थे। जिससे खेत की जुताई बुवाई करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही पेड़ फसल की पैदावारी को भी मारते थे। जिससे फसल भी कम निकलती थी। इसलिए किसानों को मजबूरन उन पेड़ों को कटवाना पड़ा। बताया कि काटे गए वृक्ष छूट प्रजाति के थे। जबकि किसानों को भी सचेत किया गया है। इसके साथ साथ कहीं भी प्रतिबंधित वृक्षों को नहीं काटा गया है। बताया कि यदि क्षेत्र में कहीं भी अवैध लकड़ी कटान पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान पांच सदस्ययीय टास्क फोर्स टीम के साथ क्षेत्रीय वनाधिकारी राठ सत्येंद्र सिंह, वन दरोगा शोभाराम, वन दारोगा सतीश चंद्र व वन रक्षक इशित्याक खान मौजूद रहे। जानकारी देते हुए वन विभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए शासन की तरफ से युद्ध स्तर पर पौधारोपण अभियान चला रही है। और यदि लकड़ी माफिया हरियाली को नष्ट करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने पर जोर दिया है।

Also Read

एससी-एसटी एक्ट कोर्ट ने सुनाया फैसला

7 Sep 2024 06:44 PM

हमीरपुर तमंचा व कुल्हाड़ी लेकर घर में घुसकर मारपीट में चार लोगों को 4 साल की सजा : एससी-एसटी एक्ट कोर्ट ने सुनाया फैसला

घर में घुसकर तमंचा, कुल्हाड़ी व लाठी से मारपीट करने, गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने में चार अभियुक्तों को चार चार वर्ष के सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। और पढ़ें