बहू ने फूंका सास-ससुर और ननद का पुतला : पति पर लगाया गर्लफ्रेंड के साथ रहने का आरोप, सरकार से मांगा न्याय

पति पर लगाया गर्लफ्रेंड के साथ रहने का आरोप, सरकार से मांगा न्याय
UPT | बहू ने फूंका सास-ससुर और ननद का पुतला

Oct 13, 2024 14:17

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुतला दहन का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी सास, ससुर और ननद के साथ-साथ पति और उसकी गर्लफ्रेंड का पुतला फूंक दिया।

Oct 13, 2024 14:17

Short Highlights
  • बहू ने फूंका सास-ससुर का पुतला
  • शादी के बाद पति का था अफेयर
  • ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप
Hamirpur News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुतला दहन का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी सास, ससुर और ननद के साथ-साथ पति और उसकी गर्लफ्रेंड का पुतला फूंक दिया। उसने कहा कि वह अपने पति की बेवफाई का शिकार है। महिला ने सरकार ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

शादी के बाद पति का अफेयर
ये मामला हमीरपुर के मुस्करा कस्बे का है। महिला मूल रूप से उरई कस्बे की रहने वाली है। उसने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले मुस्करा कस्बे में रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। महिला ने कहा कि जब वह शादी के बाद अपने ससुराल गई, तब उसे अपने पति के अफेयर के बारे में पता चला। उसके पति की गर्लफ्रेंड और कोई नहीं, बल्कि उसकी ननद की ही दोस्त है।



ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप
महिला ने कहा कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे पति के अफेयर का पता चल गया था। इसके बाद से ही उसकी जिंदगी नर्क से बदतर हो गई। महिला ने कहा कि उसके सास-ससुर और ननद को भी पति के अफेयर के बारे में पता है, लेकिन उन्होंने समझाने के बजाय उल्टा महिला का ही उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

फूंक दिया ससुरालीजनों का पुतला
महिला ने कहा कि उसने कई साल तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाए। पति तलाक का मुकदमा हार भी गया, लेकिन फिर भी कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हुआ। उसके ससुराल वालों ने उसे संपत्ति से बेदखल भी कर दिया है। महिला ने कहा कि उसे इसीलिए अपने पति, सास-ससुर, ननद और पति की गर्लफ्रेंड का पुतला फूंका है। महिला ने सरकार से न्याय दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- यमुना प्राधिकरण : 22 अक्टूबर से मिलेंगे दो हजार प्लॉट, नई योजना के तहत कर सकेंगे आवेदन

यह भी पढ़ें- लखनऊ में मीडिया कर्मियों पर भड़के ऐशबाग रामलीला के आयोजक : चंद मिनट में पारा हुआ ठंडा, मांगी माफी

Also Read

पेट्रोल पंप कर्मचारी की विधायक से अजीबोगरीब मांग, जानें क्या बोले ब्रजभूषण राजपूत

16 Oct 2024 06:14 PM

महोबा 'वोट दिया, अब शादी करा दो' : पेट्रोल पंप कर्मचारी की विधायक से अजीबोगरीब मांग, जानें क्या बोले ब्रजभूषण राजपूत

यूपी के महोबा में अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जिले की चरखारी सीट से विधायक ब्रजभूषण राजपूत एक पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने पहुंचे। वहां एक कर्मचारी ने उनसे एक अनोखी मांग की... और पढ़ें