रिश्तों का कत्ल : चित्रकूट में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पसंद का खाना न बनाने पर हुआ था विवाद

चित्रकूट में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पसंद का खाना न बनाने पर हुआ था विवाद
UPT | पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Aug 23, 2024 17:19

चित्रकूट जिले में एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के पीछे की वजह मामूली-सी लगती है - पसंद का खाना न बनने पर हुए विवाद ने एक महिला की जान ले ली। 

Aug 23, 2024 17:19

Chitrakoot News: चित्रकूट जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के विद्यानगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दोनों पति-पत्नी के रूप में किराए के कमरे में रहते थे। घटना के पीछे की वजह मामूली-सी लगती है - पसंद का खाना न बनने पर हुए विवाद ने एक महिला की जान ले ली। 

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया
घटना रात्रि लगभग 12:00 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक महिला सपना, जिसका पहले से एक युवक के साथ विवाह हुआ था, आरोपी के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रही थी। दूसरी ओर, आरोपी की असली पत्नी पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है और उनके दो बच्चे भी हैं। 

शराब के नशे में था आरोपी
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

Also Read

युवती ने युवक पर बलात्कार और धमकी का लगाया आरोप, न्याय की लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:26 PM

चित्रकूट Chitrakoot News : युवती ने युवक पर बलात्कार और धमकी का लगाया आरोप, न्याय की लगाई गुहार

चित्रकूट जनपद के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने गांव के ही युवक लाल सिंह उर्फ कैरा पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें