चित्रकूट में अलग-अलग स्थानों पर बीमारी के चलते दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात युवक की हालत गंभीर होने पर उसके पिता उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम...
चित्रकूट में दो लोगों की मौत : अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Aug 11, 2024 12:40
Aug 11, 2024 12:40
बताया गया कि शुभम (24) पुत्र हरि प्रसाद की रात में अचानक तबीयत खराब होने पर पिता उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई हिमांशु ने बताया कि वह दो बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। रात में अचानक तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर ले गए और बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
वृद्धा की तबीयत बिगड़ी, मौत
मुख्यालय के इलाहाबाद रोड पर केनरा बैंक के पास रहने वाली बुधिया देवी (75) पत्नी रामखेलावन की शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनके पति की पिछले दिनों मौत हो गई थी। घटना से परिवार में मातम पसर गया।
Also Read
19 Sep 2024 05:26 PM
चित्रकूट जनपद के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने गांव के ही युवक लाल सिंह उर्फ कैरा पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें