चित्रकूट के शीतलपुर गांव में बीती रात एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। महिला रोज की तरह रात का खाना खाकर जमीन पर सो रही थी, तभी एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। परिजन झाड़-फूंक कराने उसे ओझा के पास ले गए लेकिन इससे उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई।
चित्रकूट में सांप के काटने से महिला की मौत : खाना खाकर जमीन पर सोई थी, झाड़-फूंक करते रहे परिजन
Sep 05, 2024 11:53
Sep 05, 2024 11:53
ओझा से झाड़-फूंक करवाई
परिजनों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद रेखा की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे घबराए हुए परिजन उसे पास के दरियाव पुरवा गांव ले गए, जहां ओझा से झाड़-फूंक करवाई गई। लेकिन रेखा की हालत में सुधार नहीं हुआ और स्थिति और गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन उसे सोनपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेखा की आकस्मिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है, और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
Also Read
16 Sep 2024 05:08 PM
नेहा को प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री काजल रघवानी के साथ एक फिल्म में काम करने का मौका मिला है, जिसमें वो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं... और पढ़ें