Gonda News : बृजभूषण ने कहा- बीजेपी और मोदी का विकल्प नहीं, सीटों पर हार की समीक्षा जरूरी

बृजभूषण ने कहा- बीजेपी और मोदी का विकल्प नहीं, सीटों पर हार की समीक्षा जरूरी
UPT | मीडियाकर्मियों से बात करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।

Jun 06, 2024 11:06

खबर गोंडा से है। जहां भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने बेटे करण भूषण सिंह की कैसरगंज लोकसभा सीट से जीत के बाद लगातार अपने आवास पर ...

Jun 06, 2024 11:06

Gonda News : खबर गोंडा से है। जहां भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने बेटे करण भूषण सिंह की कैसरगंज लोकसभा सीट से जीत के बाद लगातार अपने आवास पर लोगों से मुलाकात कर समर्थन के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। क्षेत्र की जनता द्वारा बृजभूषण शरण सिंह को माला पहनाकर के बधाई दी जा रही है। 

घर में दो सांसद और एक विधायक
मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने बेटे की जीत को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि सबसे पहले मैं देवीपाटन मंडल की जनता को बधाई देना चाहता हूं। देवीपाटन मंडल राम जन्मभूमि आंदोलन से सदैव जुड़ा रहा है। इस समय भी देवीपाटन मंडल की जनता ने चार में तीन सीट बीजेपी को देकर के यह साबित कर दिया कि राम के भक्त हैं और अयोध्या से जुड़े रहे हैं। मेरी पत्नी सांसद, मेरा बड़ा बेटा विधायक, मेरा छोटा बेटा सांसद, यह सब देवीपाटन मंडल की जनता का आशीर्वाद है। 

हनुमान जी से है देवीपाटन का संबंध
अयोध्या में राम मंदिर मुद्दा ना कम होने के चलते भाजपा प्रत्याशी की हार पर कहा कि हम राम के भक्त हैं। देवीपाटन मंडल का सम्बंध हनुमान जी से है। राम जी से है। भगवान शिव जी से है। बृजभूषण शरण सिंह ने अपने बेटे के बारे में कहा कि मैंने उनको राजनीतिक रूप से सलाह दे दिया है। करण भूषण सिंह एक ऐसे प्रत्याशी हैं, जो एक दिन भी घर पर आराम नहीं करते हैं। वोट पड़ने से लेकर के मतगणना तक वह चल ही रहे हैं। आज भी उनका जनता के बीच कार्यक्रम है। जनता और नेता के बीच में गैप नहीं होना चाहिए। 

मंडल की तीन सीटों पर बीजेपी का कब्जा
साल 2019 और 2024 में जीत हार के अंतर के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं कहूं कि अगर बनारस में क्यों कम हो गया, लखनऊ में क्यों कम हो गया तो आखिर कम तो हुआ है। इसकी समीक्षा होगी, क्यों कम हुआ है। लेकिन जहां 37 सीट समाजवादी पार्टी जीत रही है, वहीं तीन सीट देवीपाटन मंडल से अकेले भारतीय जनता पार्टी जीती है। यह भी एक समीक्षा का विषय है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश का अगला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। बीजेपी और नरेंद्र मोदी का का कोई विकल्प नहीं है। 

तो यह देश का दुर्भाग्य होगा
विपक्ष पर निशाना चाहते हुए कहा कि अभी उनका नेता ही स्पष्ट नहीं है। नेता चयन में ही इनके पार्टी में विवाद हो जाएगा। अगर उनकी पार्टी में प्रधानमंत्री कोई बन जाता है। तो प्रधानमंत्री की बात गृहमंत्री नहीं मानेगा। प्रधानमंत्री की बात वित्त मंत्री नहीं मानेगा। पहले इसी के लिए इनके पार्टी गठबंधन में मार होगी। अगर विपक्ष का कोई नेता प्रधानमंत्री बनता है तो देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य होगा। 

Also Read

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगे, मामले में नौ दोषियों को मिली 10 साल की सजा

5 Jul 2024 11:39 AM

गोंडा Gonda News : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगे, मामले में नौ दोषियों को मिली 10 साल की सजा

कोटवाली नगर के एक दर्जन अभियुक्तों को सांप्रदायिक दंगे में दोषी पाए जाने के बाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-चतुर्थ राम दयाल ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। सांप्रदायिक दंगे के दौरान... और पढ़ें