Gonda News : जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा ने 196 लेखपालों को दिया नियुक्ति पत्र

जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा ने 196 लेखपालों को दिया नियुक्ति पत्र
UPT | वितरण नियुक्ति जिलाधिकारी.

Jul 10, 2024 17:51

धवार को जिला पंचायत सभागार में 100 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। शेष लेखपालों को उनके संबंधित तहसील मुख्यालयों से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

Jul 10, 2024 17:51

Gonda News : गोण्डा जनपद में 196 नए लेखपालों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित एक समारोह में, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, और गोण्डा के सांसद प्रतिनिधि ने लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

शासन के निर्देशानुसार, बुधवार को जिला पंचायत सभागार में 100 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। शेष लेखपालों को उनके संबंधित तहसील मुख्यालयों से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इस पहल के तहत, प्रदेश भर में कुल 7,720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान, जनपद की चारों तहसीलों से 25-25 लेखपालों को जिला पंचायत सभागार में आमंत्रित किया गया था। लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्रों के वितरण का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में देखा गया।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर, उपजिलाधिकारी गोंडा सदर अवनीश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी मनकापुर यशवंत राव, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज भारत भार्गव, तहसीलदार तरबगंज, तहसीलदार कर्नलगंज मनीष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Also Read

घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बहने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति

13 Sep 2024 06:56 PM

गोंडा Gonda News : घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बहने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति

नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा तटीय इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए चेतावनी... और पढ़ें