Bahraich News : मां ने दी नई जिंदगी, मासूम को तेंदुए के जबड़े से छुड़ाया 

मां ने दी नई जिंदगी, मासूम को तेंदुए के जबड़े से छुड़ाया 
UPT | घायल बच्चे के साथ उसके परिजन

Jul 03, 2024 19:05

बहराइच में मासूम को तेंदुए के जबड़े से छुड़ाने के लिए मां ने पांच मिनट तक संघर्ष किया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है...

Jul 03, 2024 19:05

Short Highlights
  • बहराइच में चहलकदमी से ग्रामीण परेशान
  • ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा गया
Bahraich News : बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के एक गांव में एक मासूम बालक अपनी मां के साथ चारपाई पर लेटा हुआ था। मंगलवार रात तेंदुए ने इन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में मां की सूझबूझ से बच्चे की जान बच सकी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की टीम ने मासूम की गम्भीर हालत को देखकर प्राथमिक उपचार करते हुए सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया है। 

इस तरह बचाई बच्चे की जान
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के वन रेंज के रमपुरवा वनकटी गांव निवासी गुरमुख सिंह का 5 वर्षीय बेटा मां के साथ मंगलवार की रात चारपाई पर लेटा हुआ था। तभी अचानक जंगल से आए तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया और छलांग लगाकर मां की बांह से बच्चे को छीन कर जबड़े में दबोच लिया। मां ने अपनी जान की परवाह किए बगैर तेंदुए से भिड़ गई और शोर मचाते हुए उसे भगाया। लगभग 5 मिनट के संघर्ष के बाद परिजनों तेंदुए को भगाया। इस घटना में पांच वर्षीय मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 

मेडिकल कॉलेज रेफर 
मनमोहन वर्मा व प्रेम किशोर एंबुलेंस लेकर तुरन्त मौके पर पहुंचे और मासूम की गम्भीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार किया और बच्चे को परिजनों के साथ इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए। जहां पर डाक्टरों ने मासूम के गम्भीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण परेशान
वहीं मासूम बालक के परिजनों ने बताया कि लगातार तेंदुए की चहलकदमी गांव की तरफ है जिससे क्षेत्रीय ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। आए दिन गांव में तेंदुए के हमले हो रहे हैं। सूचना पाकर सुजौली वन रेंज के वन दरोगा अनिल कुमार पटेल व वाचर विकास राजपूत ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा है।

Also Read

कुम्हारी कला के 120 लाभार्थियों को मिली विद्युत चालित चाक

5 Jul 2024 06:07 PM

गोंडा Gonda News : कुम्हारी कला के 120 लाभार्थियों को मिली विद्युत चालित चाक

कार्यक्रम का आयोजन उ०प्र० माटीकला बोर्ड की ओर से परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं मण्डल के अन्य जिला ग्रामोद्योग अधिकारियों के सहयोग से किया … और पढ़ें