अवैध अतिक्रमण : बहराइच हिंसा से कोई संबंध नहीं, फिर भी जिला प्रशासन ने 22 लोगों को जारी किया नोटिस

बहराइच हिंसा से कोई संबंध नहीं, फिर भी जिला प्रशासन ने 22 लोगों को जारी किया नोटिस
UPT | सरकार से न्याय की गुहार लगा रही महिला।

Oct 20, 2024 15:03

बहराइच हिंसा से कोई कनेक्शन न होने के बावजूद नोटिस दिए जाने से परेशान होकर लोगों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। लोगों ने आरोप लगाया कि लोकसभा और विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का नतीजा है कि अब हमारे 40 से 45 साल पुराने घरों को सरकार ने गिराने के लिए नोटिस दे दिया है।

Oct 20, 2024 15:03

Bahraich News : बहराइच में कुछ दिनों पहले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद हुई हिंसा के मामले में जिला प्रशासन अब आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रहा है। बहराइच हिंसा से कोई कनेक्शन न होने के बावजूद 22 लोगों को बहराइच जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे का नोटिस देकर तीन दिन के अंदर हटाने का निर्देश दिया है। नोटिस मिलने के बाद लोग अब पूरे मामले में बहराइच जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

हिंसा में शामिल नहीं रहे फिर भी परेशान 
22 लोगों का आरोप है कि हम किसी भी तरह की हिंसा में शामिल नहीं रहे हैं। न ही हमारा हिंसा से कोई संबंध है, लेकिन उसके बावजूद बहराइच जिला प्रशासन ने हमें परेशान करने के लिए नोटिस जारी किया है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोली मारकर लोगों की हत्या करने वालों और उत्पात मचाने वालों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। हमारा घर 40 से 45 साल पहले बना था, उस समय कोई अवैध कब्जा नहीं था, अब प्रशासन कह रहा है कि अवैध कब्जा है। 


पीड़ितों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
बहराइच हिंसा से कोई संबंध न होने के बावजूद नोटिस दिए जाने के बाद लोगों ने योगी सरकार पर बहराइच जिला प्रशासन के इशारे पर जबरन परेशान करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सरकार घटना को अंजाम देने वालों को बचा रही है और जिन्होंने घटना में किसी का साथ नहीं दिया, उन्हें परेशान किया जा रहा है। हमने सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं किया है। लोगों का कहना है कि डीएम ने जबरन हमारे घरों को तोड़ने का आदेश दिया है, जो गलत है। हमने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है। और अब हमें उसका परिणाम भुगतना पड़ रहा है कि हमारे घर तोड़े जाएंगे।

Also Read

चारा काटते समय किसान पर बाघ ने किया हमला, इलाज के दौरान रतिराम की हुई मौत

20 Oct 2024 07:38 PM

बहराइच Bahraich News : चारा काटते समय किसान पर बाघ ने किया हमला, इलाज के दौरान रतिराम की हुई मौत

भेड़िए और तेंदुए के बाद अब लगातार जंगल से सटे इलाकों में बाघ का हमला देखने को मिल रहा है जहां आज बाघ के हमले में चारा काटने गए... और पढ़ें