बहराइच हिंसा को लेकर महसी तहसीलदार निलंबित : डीएम ने की कार्रवाई, अभी नपेंगे कई अधिकारी

डीएम ने की कार्रवाई, अभी नपेंगे कई अधिकारी
UPT | निलंबित तहसीलदार महसी

Oct 25, 2024 20:36

बहराइच जिले के महसी तहसील अंतर्गत महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के मामले में जिला अधिकारी मोनिका रानी ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार महसी रविकांत द्विवेदी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है...

Oct 25, 2024 20:36

Bahraich News : बहराइच जिले के महसी तहसील अंतर्गत महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के मामले में जिला अधिकारी मोनिका रानी ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार महसी रविकांत द्विवेदी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है और उन्हें जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। रविकांत द्विवेदी की ड्यूटी इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई थी, लेकिन उनकी लापरवाही के चलते हिंसा हुई। इस मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं, जिससे जिला प्रशासन की सख्ती स्पष्ट हो रही है।

यह भी पढ़ें- बहराइच हिंसा में बड़ा खुलासा : एसओ की बात मान लेते अफसर तो नहीं होता इतना बड़ा कांड, पढ़ें पूरी खबर...

बहराइच में अधिकारियों की भूमिका की होगी जांच
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद बहराइच में जिला अधिकारी मोनिका रानी ने अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में तहसीलदार रविकांत द्विवेदी के निलंबन से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। नायब तहसीलदार सौरभ सिंह को तहसीलदार महसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद और भी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। यह स्थिति बहराइच प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन के लिए महत्वपूर्ण चुनौती बन गई है।



BJP विधायक सुरेश्वर सिंह ने दर्ज कराया केस
वहीं बहराइच में महसी भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने ही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दंगा फैलाने, पथराव और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने को लेकर के कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा बहराइच के नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव अपने 8 साथियों के साथ मिलकर के दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव करके दंगा फैलाए हैं। जिसके चलते रामगोपाल मिश्रा की मौत हुई है मौके पर पहुंच कर इन लोगों ने पथराव के साथ जमकर फायरिंग भी किया है, जिसके बाद विवाद बढ़ा था।  भाजपा विधायक की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने नगर अध्यक्ष श्रीवास्तव समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेताओं ने फैलाया दंगा! बहराइच में BJP विधायक सुरेश्वर सिंह ने दर्ज कराया केस, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष समेत 8 नामजद

Also Read