विपक्ष पर वार :    भाजपा नेताओं ने इंड‍िया गठबंधन पर साधा न‍िशाना, क‍िए तीखे प्रहार

भाजपा नेताओं ने इंड‍िया गठबंधन पर साधा न‍िशाना, क‍िए तीखे प्रहार
UPT | Gonda News

Apr 02, 2024 22:32

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को प्रेस वार्ता की गई। जहां गौरा के विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में इंड‍िया गठबंधन पर जमकर न‍िशाना साधा।

Apr 02, 2024 22:32

Gonda News : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को प्रेस वार्ता की गई। जहां गौरा के विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में इंड‍िया गठबंधन पर जमकर न‍िशाना साधा। विधायक ने कहा कि ‘हम सभी ने रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाईचारा का डेली शो देखा। हमने देखा कि भ्रष्टाचारी किस घमंड में अपने भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं।’ इस दौरान इंडिया गठबंधन भाजपा नेताओं के निशाने  पर रहा।

इंड‍िया गठबंधन पर क‍िया हमला
कार्यक्रम के दौरान भाजपा व‍िधायक ने कहा क‍ि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ मगर इंडि गठबंधन के नेता कहते हैं, कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। इंडि गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी जी पर चाहे कितने भी हमले कर लें, प्रधानमंत्री मोदी रुकने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और मोदी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसने-जिसने देश को लूटा है उसे अब लौटना ही पड़ेगा यह मोदी की गारंटी है।

व‍िपक्ष रहा निशाने पर 
कहा क‍ि ‘इंडि गठबंधन घोटालेबाजों की बारात है। यहां सब देश को लूटना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं, कि उसके भ्रष्टाचार पर चर्चा ना हो। आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है। कांग्रेस कहती है कि यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है। कांग्रेस आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो इलू-इलू कर रही है लेकिन पंजाब में हम आपके हैं कौन हो रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ लड़ने से इनकार कर दिया। बिहार में राजद ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। कर्नाटक में उद्धव ठाकरे ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा है।

Also Read

योगी सरकार की पहल पर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है गोंडा का वनटांगिया समुदाय 

7 Sep 2024 06:25 PM

गोंडा Gonda News : योगी सरकार की पहल पर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है गोंडा का वनटांगिया समुदाय 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन है कि उत्तर प्रदेश में कोई ऐसा जिला, कोई गांव, कोई व्यक्ति विकास की दौड़ में पीछे न छूटने पाए। विकास ऐसा हो... और पढ़ें