Gonda News : सपा नेता की हत्या में भाजपा सभासद के घर चला बुलडोजर, एक का एनकाउंटर...

सपा नेता की हत्या में भाजपा सभासद के घर चला बुलडोजर, एक का एनकाउंटर...
UPT | पुलिस मुठभेड़ में जख्मी हत्या का आरोपी।

Jul 23, 2024 13:50

परसपुर थाना क्षेत्र के राजा टोला में बीते शुक्रवार को सपा नेता ओम प्रकाश सिंह की चुनावी रंजिश के चलते दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। जिसमें भाजपा के सभासद उदय भान सिंह उर्फ लल्लन सिंह व उनके तीन बेटों...

Jul 23, 2024 13:50

Gonda News : परसपुर थाना क्षेत्र के राजा टोला में बीते शुक्रवार को सपा नेता ओम प्रकाश सिंह की चुनावी रंजिश के चलते दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। जिसमें भाजपा के सभासद उदय भान सिंह उर्फ लल्लन सिंह व उनके तीन बेटों समेत पांच लोगों को नामजद किया गया था। इस मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई थी। बाकी सब फरार थे। अभियुक्त रोहित सिंह देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ये है पूरा मामला
गोंडा जिले की परसपुर और एसओजी टीम ने सपा नेता हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी रोहित सिंह के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए गोंडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा नेता ओम प्रकाश सिंह हत्याकांड में शामिल आरोपी रोहित सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने भौरीगंज मार्ग पर स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी रोहित सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें रोहित के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। रोहित सिंह के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल, एक तमंचा बरामद हुआ है। हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी भाजपा नेता ललन सिंह समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं।

क्या कहती है पुलिस
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले ओम प्रकाश सिंह नाम के व्यक्ति की 5 आरोपियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में शामिल आरोपी रोहित सिंह को रात्रि में पुलिस टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रोहित सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एक नामजद आरोपी धर्मवीर उर्फ चंदन सिंह को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे कांग्रेस और सपा नेता
मुख्य आरोपी भाजपा सभासद की गिरफ्तारी न होने पर ओम प्रकाश सिंह का मामला तेजी से तूल पकड़ता नजर आ रहा है। आज समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के नेता मृतक के परिजनों से मिलेंगे। दोनों ही दलों के नेता आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पहले ही थाने घेराव करने की बात कह चुके हैं।

Also Read

योगी सरकार की पहल पर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है गोंडा का वनटांगिया समुदाय 

7 Sep 2024 06:25 PM

गोंडा Gonda News : योगी सरकार की पहल पर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है गोंडा का वनटांगिया समुदाय 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन है कि उत्तर प्रदेश में कोई ऐसा जिला, कोई गांव, कोई व्यक्ति विकास की दौड़ में पीछे न छूटने पाए। विकास ऐसा हो... और पढ़ें