Gonda News : कच्ची दीवार गिरने से मां की मौत और बेटी घायल, पढ़िए पूरा मामला

कच्ची दीवार गिरने से मां की मौत और बेटी घायल, पढ़िए पूरा मामला
UPT | मौकें पर पहुंची पुलिस

Sep 14, 2024 17:51

गोंडा के कोतवाली इटियाथोक के अयाह मजरा भड़जोतिया गांव के रहने वाले रियाज़ अहमद के घर की कच्ची दीवाल गिरने से उनकी पत्नी साजिदा बेगम और दुधमुही बेटी हलीमा खातून दो माह दब...

Sep 14, 2024 17:51

Gonda News : गोंडा के कोतवाली इटियाथोक के अयाह मजरा भड़जोतिया गांव के रहने वाले रियाज़ अहमद के घर की कच्ची दीवार गिरने से उनकी पत्नी साजिदा बेगम और दुधमुही बेटी हलीमा खातून दो माह दब गई। जिससे पत्नी साजिदा बेगम की मौके पर मौत हो गई। दीवाल के अन्दर फसी दुधमुही बेटी हलीमा खातून को गांव वालो ने काफी मशक्कत के बाद मलबे से निकाला और इलाज के लिए गोंडा के लिए भेजा।

मौकें पर पहुंची पुलिस
कल शुक्रवार की देर रात रियाज़ अहमद की पत्नी अपने घर के अन्दर बेटी हलीमा खातून को दूध पिला रही थी। उसी दौरान मकान की एक तरफ की बनी कच्ची दीवार भर भराकर मां बेटी के ऊपर गिर गई। जिसमे मां साजिदा बेगम की मौके पर मौत हो गई और बेटी हलीमा बेगम दो माह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली इटियाथोक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। वही उत्तर प्रदेश टाइम से दूरभाष पर बात करते हुए थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कच्ची दीवाल गिरने से हुए हादसे में मृतक साजिदा बेगम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की विधिकार्रवाई की जा रही है।
 

Also Read

राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

18 Sep 2024 06:52 PM

गोंडा Gonda News : राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान पूरे देश के सिख... और पढ़ें