शर्मनाक : गोंडा में चलती कार में हुआ किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

गोंडा में चलती कार में हुआ किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
UPT | गिरफ्तार आरोपी

Sep 09, 2024 15:13

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया है कि रविवार 8 सितंबर 2024 को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने लिखित सूचना दी कि मो. आरिफ और  मो. रिजवान ने  उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाककर कार में...

Sep 09, 2024 15:13

Gonda News : नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी को दो युवकों ने बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और फिर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि किशोरी के मां की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

महिला ने लिखित सूचना पर की गई कार्रवाई
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया है कि रविवार 8 सितंबर 2024 को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने लिखित सूचना दी कि मो. आरिफ और  मो. रिजवान ने  उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाककर कार में बैठाया और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि इनमें से एक आरोपी उसकी  बेटी को पहले से ही जानता था।

दोनों आरोपियों को जेल भेजा
इस सूचना पर पुलिस व वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता की मां की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। 

Also Read

राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

18 Sep 2024 06:52 PM

गोंडा Gonda News : राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान पूरे देश के सिख... और पढ़ें