स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा : कैसरगंज सांसद ने 10 किलोमीटर तक चलाई साइकिल, एनसीसी कैडेट भी शामिल

कैसरगंज सांसद ने 10 किलोमीटर तक चलाई साइकिल, एनसीसी कैडेट भी शामिल
UPT | स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा

Aug 16, 2024 00:30

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने एनसीसी कैडेटों और एनसीसी बटालियन के सीओ कर्नल सुनील कपूर सिंह के साथ मिलकर एक खास साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

Aug 16, 2024 00:30

Gonda News : 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने एनसीसी कैडेटों और एनसीसी बटालियन के सीओ कर्नल सुनील कपूर सिंह के साथ मिलकर एक खास साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा गोंडा जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई कुल 10 किलोमीटर लंबी थी। 

कैसरगंज सांसद ने 10 किलोमीटर चलाया साइकिल
साइकिल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कैसरगंज से हुआ और यह यात्रा गोंडा शहर से होते हुए परसपुर बेलवा नोहर चौराहा पहुंची, जहां पर इसका समापन किया गया। इस यात्रा के दौरान सांसद करण भूषण सिंह और कर्नल सुनील कपूर सिंह खुद साइकिल चलाते हुए नजर आए। यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को आजादी की अहमियत और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानियों के बारे में जागरूक किया गया।

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली यात्रा
बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह स्वतंत्रता हमारे उन शहीदों और क्रांतिकारियों की कुर्बानियों का परिणाम है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत हम लोगों ने इस साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है। यह यात्रा हमें स्वतंत्रता का महत्व और हमारी समृद्धि को याद दिलाती है।



हजारों एनसीसी कैडेटों ने भी लिया यात्रा में हिस्सा
एनसीसी के सीओ कर्नल सुनील कपूर सिंह ने भी अपनी बात साझा की और बताया कि इस यात्रा में हजारों एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान कैडेटों ने विभिन्न स्थानों पर रुककर लोगों को स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस विशाल 10 किलोमीटर लंबी यात्रा के माध्यम से हमने लोगों को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के बारे में बताया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बहादुरी को उजागर किया।

Also Read

राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

18 Sep 2024 06:52 PM

गोंडा Gonda News : राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान पूरे देश के सिख... और पढ़ें