Gonda News : 18 उपनिरीक्षकों का तबादला, 11 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

18 उपनिरीक्षकों का तबादला, 11 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
UPT | गोंडा पुलिस

Aug 08, 2024 18:32

गोंडा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बड़ा फेरबदल किया है। जिले में 18 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है...

Aug 08, 2024 18:32

Gonda News : गोंडा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बड़ा फेरबदल किया है। जिले में 18 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है और 11 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही भभुआं चौकी इंचार्ज अंकित सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है।

कार्यक्षेत्र में फेरबदल
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा किए गए इन तबादलों में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन शामिल हैं। उपनिरीक्षक गौरव सिंह तोमर को खोरहंसा थाना कोतवाली देहात का चौकी प्रभारी बनाया गया है। विपुल कुमार पांडेय को बड़गांव कोतवाली नगर का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिनेश राय को महाराजगंज कोतवाली नगर का चौकी प्रभारी बनाया गया है।

अंगद कुमार सिंह को गुरुनानक चौक कोतवाली नगर का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सत्य प्रकाश सिंह को भभुआं थाना कर्नलगंज का चौकी प्रभारी बनाया गया है। उमेश सिंह को नवाबगंज कस्बा का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। मनीष कुमार को कहोबा थाना मोतीगंज का चौकी प्रभारी बनाया गया है।

अखिलेश कुमार राही को धोबहाराय थाना कटरा बाजार का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि विजय प्रकाश को ढेमवा घाट थाना नवाबगंज का चौकी प्रभारी बनाया गया है। बृजेश कुमार चौबे को डुमरियाडीह थाना वजीरगंज का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है और तेज नारायण गुप्ता को मसकनवा थाना छपिया का चौकी प्रभारी बनाया गया है। राजेश कुमार दुबे को आर्य नगर कौड़िया का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें : अयोध्या दुष्कर्म मामला : मोईद खान का होगा डीएनए टेस्ट, 2 महीने पहले नाबालिग से किया था हैवानियत 

उपनिरीक्षक के तबादलें 
इन तबादलों में उपनिरीक्षक अंकित सिंह को भभुआ से हटाकर नवाबगंज थाने में तैनाती दी गई है। अन्य तबादलों में रमेश कुमार को थाना तरबगंज, बिकाऊ प्रसाद को थाना खोडारे, सिगेन्द्र राम को थाना छपिया, और विजय प्रताप सिंह को थाना मनकापुर में स्थानांतरित किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था में होगा सुधार
यह फेरबदल गोंडा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने उम्मीद जताई है कि इन तबादलों से जिले की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

Also Read

बच्चा चोर समझकर मानसिक रोगी की थी पिटाई, हिरासत में आरोपी

19 Sep 2024 07:30 PM

गोंडा तालिबानी सजा देने वाले दबंगों पर कार्रवाई : बच्चा चोर समझकर मानसिक रोगी की थी पिटाई, हिरासत में आरोपी

एक युवक को बच्चा चोर समझकर पीटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों, निर्मल शुक्ला और मनोज शुक्ला ने अपने साथियों के साथ मिलकर तबारक अली की बेरहमी से पिटाई की... और पढ़ें