Gonda News : फूल व्यापारी का अपहरण कर आरोपियों ने मांगी 70 लाख की फिरौती, न देने पर जान से मारने की दी धमकी

फूल व्यापारी का अपहरण कर आरोपियों ने मांगी 70 लाख की फिरौती, न देने पर जान से मारने की दी धमकी
UPT | फूल व्यापारी अर्जुन

Jul 26, 2024 01:26

चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा अर्जुन फूल की खेती व फूल का व्यवसाय करता है। बुधवार की शाम वह कर्नलगंज बाजार गया था। शाम को उससे बात हुई उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। कुछ देर बाद ज़ब उसका फोन ऑन हुआ जिस पर उससे बात करने का प्रयास किया तो वह रो रहा था।

Jul 26, 2024 01:26

Gonda News : जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले फूल व्यापारी का अपहरण कर अपराधी ने 70 लाख रुपये फिरौती की मांग की है। पुलिस अपराधियों तक पहुंच बनाने का प्रयास कर रही है। घटना कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम बसेहिया के मजरा धौरहरा से जुड़ा है।

यहां के निवासी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा अर्जुन फूल की खेती व फूल का व्यवसाय करता है। बुधवार की शाम वह कर्नलगंज बाजार गया था। शाम को उससे बात हुई उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। कुछ देर बाद ज़ब उसका फोन ऑन हुआ जिस पर उससे बात करने का प्रयास किया तो वह रो रहा था। पीड़ित पिता ने बताया उसके दूसरे बेटे राकेश के मोबाइल पर फोन करके अपराधी द्वारा अर्जुन को छोड़ने के लिए 70 लाख रुपये की मांग की गई है। उसने बताया कि उनकी तहरीर पर पुलिस लगातार कार्रवाई में लगी है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया की अर्जुन की मोबाइल चालू है। उसका लोकेशन ट्रेस करके अपराधियों तक पहुंचने की कार्रवाई चल रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Also Read

योगी सरकार की पहल पर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है गोंडा का वनटांगिया समुदाय 

7 Sep 2024 06:25 PM

गोंडा Gonda News : योगी सरकार की पहल पर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है गोंडा का वनटांगिया समुदाय 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन है कि उत्तर प्रदेश में कोई ऐसा जिला, कोई गांव, कोई व्यक्ति विकास की दौड़ में पीछे न छूटने पाए। विकास ऐसा हो... और पढ़ें