Gonda News : एक पेड़ मां के नाम के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने किया पौधरोपण

एक पेड़ मां के नाम के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने किया पौधरोपण
UPT | विदेश राज्य मंत्री के कीर्तिवर्धन सिंह।

Jul 21, 2024 03:15

विदेश राज्य मंत्री के कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि लगातार ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते मामलों को लेकर रोकने के लिए पौधारोपण अधिक से अधिक संख्या में करवाया जा रहा है। और इसका प्रचार प्रसार भारत में नहीं विदेशों में भी करवाया …

Jul 21, 2024 03:15

Gonda News : खबर गोंडा से है जहां वृक्षारोपण जन अभियान के तहत रामगढ़ टिकरी परिसर में "एक पेड़ मां के नाम के तहत" भारत सरकार के केंद्रीय जलवायु परिवर्तन वन एवं विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने पौधारोपण किया है। पौधारोपण के दौरान पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री और गोंडा के सभी विधायक मौजूद रहे। जंगल के आसपास के लोगों ने भी पौधारोपण किया है।

ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते मामलों को लेकर पौधारोपण जरूरी
विदेश राज्य मंत्री के कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि लगातार ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते मामलों को लेकर रोकने के लिए पौधारोपण अधिक से अधिक संख्या में करवाया जा रहा है। और इसका प्रचार प्रसार भारत में नहीं विदेशों में भी करवाया जा रहा है। जिसके तहत आज एक पेड़ मां के नाम के तहत लगाया गया है और उन्होंने यह भी अपील की है कि अगर कोई भी अवैध तरीके से पेड़ कटान करता है तो उसकी सूचना तुरंत हमको दें और इस पर वन विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने यह भी बताया कि हमारे टिकरी रेंज में कुछ अवैध तरीके से कटान हुई थी जिसकी जानकारी हम लोगों को भी है उस पर कार्रवाई करने के लिए वन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर में लगातार पौधारोपण करवाया जा रहा
भारत के माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर में लगातार पौधारोपण करवाया जा रहा है। पेड़ लगवाने के साथ साथ पेड़ का संरक्षण भी करना है ताकि पेड़ बड़ा होकर अपने लक्ष्य तक पहुंच सके। जलवायु परिवर्तन और विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन से आज मनकापुर रामगढ़ टिकरी में एक पेड़ मां के नाम के तहत पेड़ लगाया है और मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि एक पेड़ मा के नाम केवल अपने देश में ही नहीं, देश विदेशों में इसका प्रचार किया जा रहा है। उसी एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा रोपण किया गया है जिसमें हमारे गांव के आसपास के लोग और तीन स्कूल के बच्चों ने भाग लिया एक बड़ी एरिया में हर तरह के पौधे लगाए गए हैं। इसका संरक्षण करना है और पेड़ को अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में हम लोग पेड़ की निगरानी करेंगे। अगर कटान की कहीं भी सूचना आये, अवैध कटान होती है तो सूचना आम जन मानस भी दे सकता है और उस पर कार्रवाई भी की जाएगी। यह बात सही है कि टिकरी रेंज से कटान हुई है वह हम लोग के संज्ञान में भी आया था। इसमें मैंने DFO को निर्देशित किया है। किसी कटान पर रोक लगाने के साथ साथ जो आसपास के चोर हैं उन को चिन्हित करके उन पर कारवाई हम लोग करेंगे। हम लोग Let's अधिक पेड़ लगाना है कि ग्लोबल वार्मिंग का संकट को बढ़ने से उसको दूर किया जा सके।
 
रुस औऱ युक्रेन युद्ध पर भी प्रधानमंत्री की नजर
रुस औऱ युक्रेन में जो युद्ध चल रहा है उस पर भी प्रधानमंत्री का संदेश है कि यूरोपियन लोग जो बेगुनाह लोग हैं उनकी जानें ना जाएं। दुनिया के सभी देश आपस बैठकर समझौता की कोशिश करें। सूचना विदेश मंत्रालय में दे दी है और इस पर काम कल से ही शुरू हो गया है। हम लोग बहुत ज्यादा सेंसटिव हैं, कुछ दिनों पहले एक आदमी की रूस में मौत हो गई थी, उसका पार्थिक शरीर को हम लोगो ने परिवारजनों तक पहुंचाने के लिए कार्रवाई की थी।

Also Read

योगी सरकार की पहल पर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है गोंडा का वनटांगिया समुदाय 

7 Sep 2024 06:25 PM

गोंडा Gonda News : योगी सरकार की पहल पर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है गोंडा का वनटांगिया समुदाय 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन है कि उत्तर प्रदेश में कोई ऐसा जिला, कोई गांव, कोई व्यक्ति विकास की दौड़ में पीछे न छूटने पाए। विकास ऐसा हो... और पढ़ें