advertisements
advertisements

यूपीएससी रिजल्ट-2023 : 256वी रैंक हासिल कर विवेक बने आईपीएस, जिले का नाम का किया रोशन

256वी रैंक हासिल कर विवेक बने आईपीएस, जिले का नाम का किया रोशन
UPT | विवेक सिंह

Apr 18, 2024 21:04

विवेक की प्रारंभिक पढ़ाई फैजाबाद से की है। इंटर की पढ़ाई फैजाबाद से करने के बाद विवेक ने एनडीए परीक्षा की तैयारी की और दूसरी बार में एनडीए परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने एनडीए नहीं ज्वाइन किया।

Apr 18, 2024 21:04

Gonda News : जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्नोहरपुर गांव के रहने वाले विवेक सिंह ने यूपीएससी-2023 में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने तीसरे प्रयास में सफलता अर्जित कर आईपीएस आफिसर बने हैं। विवेक को ऑल इंडिया 256वीं रैंक मिली है। विवेक अपने घर पर ही रहकर के 16 से 17 घंटे पढ़ाई करते थे और पड़ोसी जिले फैजाबाद में जाकर लाइब्रेरी में भी पढ़ाई करते थे। विवेक परिवार के इकलौते बेटे हैं। 

तीसरे प्रयास में मिली सफलता
विवेक की प्रारंभिक पढ़ाई फैजाबाद से की है। इंटर की पढ़ाई फैजाबाद से करने के बाद विवेक ने एनडीए परीक्षा की तैयारी की और दूसरी बार में एनडीए परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने एनडीए नहीं ज्वाइन किया। विवेक ने प्रयागराज से एनआईटी की और पहले ही सफलता में सीडीएस की परीक्षा पास की, लेकिन उसको भी विवेक ने नहीं ज्वाइन किया। विवेक ने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी अपने घर पर ही रहकर पढ़ाई की। विवेक सिंह ने पहली बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा में प्री परीक्षा पास करके मेंस परीक्षा में सफलता नहीं पाई। दूसरी बार विवेक सिंह ने प्री, मेंस भी पास कर लिया था, लेकिन इंटरव्यू में सफलता नहीं मिली थी। अब तीसरी बार तीनों पास करके विवेक सिंह ऑल इंडिया 256 वीं रैंक हासिल करके आईपीएस बने हैं।

विवेक सिंह के पिता का नाम राजेश कुमार सिंह है और माता का नाम माया सिंह है। माता माया सिंह क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अयोध्या में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत है। 24 साल के बेटे विवेक सिंह ने आईपीएस बनाकर अपने परिवार सहित पूरे गोंडा जिले का नाम रोशन किया है। 
 

Also Read

फर्जी आईडी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

20 May 2024 04:48 PM

गोंडा फेसबुक पर टिप्पणी करना पड़ा भारी : फर्जी आईडी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोंडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के जरिये चुनावी माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किये गए शैलेंद्र कुमार नामक इस युवक ने... और पढ़ें