Gorakhpur News : सरसंघचालक मोहन भागवत गोरखपुर पहुंचे, कल स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे 

सरसंघचालक मोहन भागवत गोरखपुर पहुंचे, कल स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे 
UPT | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत।

Jun 12, 2024 21:19

सरसंघचालक ने कार्यकर्ता विकास वर्ग में विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयंसेवकों की संख्या के साथ व्यवस्थागत जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अब तक हुई गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। सरसंघचालक गुरुवार को स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

Jun 12, 2024 21:19

Short Highlights
  • आरएसएस के कार्यकर्ता विकास वर्ग में सम्मिलित होने पहुंचे सरसंघचालक
  • सरसंघचालक संघ विस्तार और राजनीतिक परिदृश्य के साथ सामाजिक सरोकार को लेकर स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित
Gorakhpur News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत पांच दिवसीय प्रवास पर बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। सरसंघचालक यहां प्रवास के दौरान सरस्वती विद्या मंदिर मानीराम में संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग में अलग-अलग सत्र में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता विकास वर्ग में संघ के काशी, गोरक्ष, कानपुर व अवध क्षेत्र के लगभग 280 स्वयंसेवक प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यकर्ता विकास वर्ग में वे स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं जो दो वर्ष से संघ का दायित्व संभाल रहे हैं।

एयरपोर्ट पर मोहन भागवत का हुआ जोरदार स्वागत
सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार को शाम चार बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, प्रांत प्रचारक रमेश, क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक हरेकृष्ण, विभाग प्रचारक अंबेश व उपेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने उनका स्वागत किया। सरसंघचालक इसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर मानीराम के लिए रवाना हुए। सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचने पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

प्रशिक्षण में हुई गतिविधियों की जानकारी ली
सरसंघचालक ने कार्यकर्ता विकास वर्ग में विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयंसेवकों की संख्या के साथ व्यवस्थागत जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अब तक हुई गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। सरसंघचालक गुरुवार को स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। यह माना जा रहा है कि सरसंघचालक संघ शाखा की संख्या बढ़ाने के साथ संघ के विस्तार को लेकर स्वयंसेवकों को सुझाव देंगे। वे लोकसभा चुनाव के बाद देश में राजनीतिक परिदृश्य के बारे में भी चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश में खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर विभिन्न क्षेत्र से आए स्वयंसेवकों से फीडबैक ले सकते हैं। इसके अलावा संघ के विभिन्न प्रकल्पों के कार्य विस्तार पर भी उनका जोर होगा।

सरसंघचालक के संबोधन में संघ का सामाजिक सरोकार भी अहम हिस्सा रहेग। राष्ट्र के समक्ष चुनौतियों को लेकर संघ ने जो भूमिका निभाई है उसकी चर्चा कर स्वयंसेवकों को सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। पांच दिवसीय प्रवास के दौरान सरसंचालक स्वयंसेवकों और प्रशिक्षकों से भी अलग-अलग मुलाकात करेंगे। सरसंघचालक 17 जून की सुबह को यहां से रवाना होंगे। सरसंचालक के कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल के भीतर और बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। कार्यक्रम स्थल पर चुनिदा स्वयंसेवकों को ही प्रवेश की अनुमति है। 24 जून को समापन सत्र को संघ के अखिल भारतीय स्तर का कोई पदाधिकारी संबोधित करेगा।

Also Read

140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

5 Oct 2024 05:30 PM

महाराजगंज समाधान दिवस : 140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

महराजगंज जिले में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 140 जनशिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। और पढ़ें