Gorakhpur News : दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम पर हमला, जानें हैरान करने वाला मामला...

दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम पर हमला, जानें हैरान करने वाला मामला...
UPT | दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम पर हमला।

Sep 14, 2024 13:05

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के सुरगहना गांव में शुक्रवार की रात बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लौट रही सहजनवां पुलिस पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने पीछे आ रहे सिपाही की...

Sep 14, 2024 13:05

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के सुरगहना गांव में शुक्रवार की रात बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लौट रही सहजनवां पुलिस पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने पीछे आ रहे सिपाही की बाइक को धक्का देकर गड्‌ढे में गिरा दिया। बाइक की चाबी निकाल ली। इसमें सिपाही घायल हो गया। लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। घायल सिपाही विश्वनाथ की तहरीर पर थाना पुलिस ने सुरगहना निवासी अरुण यादव, अनूप यादव व पांच अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। 

ये है पूरा मामला
सुरगहना गांव में चार महीने पहले हुई मारपीट के मामले में सहजनवां पुलिस ने उसी समय दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार चल रहे एक बाल अपचारी को पकड़ने के लिए रात में दबिश दी गई। उसे पकड़ने के बाद दारोगा आशीष सिंह, ट्रेनी दारोगा सुमित कुमार, सिपाही विश्वनाथ व गोविंद यादव लौट रहे थे। सिपाही विश्वनाथ ने तहरीर में बताया कि वह अपनी बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था। इसी बीच, अरुण यादव ने बाइक रोक ली और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। आई कार्ड दिखाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए साथियों के साथ मिलकर मारने लगा। लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। आरोपी पक्ष के लोगों का कहना है कि घटना के कुछ देर बाद घर पर कई पुलिसकर्मियों ने तोड़फोड़ की, सीसी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए।

हमलावर गिरफ्तार
एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले मुख्य आरोपित अरुण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाई अनूप की तलाश चल रही है। अन्य का शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read

घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर, दर्जनों गांव प्रभावित, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

19 Sep 2024 12:22 PM

गोरखपुर गोरखपुर में बाढ़ का कहर : घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर, दर्जनों गांव प्रभावित, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

गोरखपुर के खजनी तहसील में घाघरा नदी एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा रही है। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बेलघाट क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। और पढ़ें