Deoria News : ससुराल गए युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ससुराल गए युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jul 21, 2024 23:48

रुद्रपुर मदनपुर रोड के स्थित टड़वा गांव में गोरखपुर जिले के छोटी देवरी गांव का निवासी एक युवक की उसकी ससुराल में धारदार हथियार से हलमा हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि...

Jul 21, 2024 23:48

Deoria News : रुद्रपुर मदनपुर रोड के स्थित टड़वा गांव में गोरखपुर जिले के छोटी देवरी गांव का निवासी एक युवक की उसकी ससुराल में धारदार हथियार से हलमा हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि वह रविवार की शाम वह ससुराल से दवाई लेने के लिए चौराहे की तरफ गया था। घटना के पीछे मृतक के घर जमीन का विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

साले की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित गया था ससुराल
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के छोटी देवरी में रहने वाले 40 वर्षीय अच्छे लाल पासवान की ससुराल टड़वा गांव में है। बताया गया है कि वह अपने साले के बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन अपनी ससुराल गया था। 12 जुलाई को उनके साले के लड़के की शादी थी। उसके साथ उसकी पत्नी केवली देवी और बच्चे भी शादी में शामिल होने गए थे। 

पत्नी की दवाई लेने के लिए निकले थे घर से 
परिजनों के अनुसार रविवार की शाम वह घर से पत्नी की दवाई लेने के लिए घर से निकले थे। शाम को लगभग सात बजे रुद्रपुर मदनपुर मार्ग एक आटा चक्की के पीछे तीन युवकों के साथ उन्हें बैठे देखा गया था। कुछ देर बाद वह खून से लथपथ सड़क की तरफ भागे और वहीं गिर गए। धारदार हथियार से उनके गले और पेट पर वार किए गए थे। जसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

जमीनी विवाद के कारण हत्या की जताई जा रही आशंका 
बताया गया है कि मृतक मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह अगले सप्ताह मुंबई जाने वाला था। बताया जा रहा है कि अच्छे लाल पासवान का घर में बंटवारे को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार जिसको लेकर दो बार विवाद भी हो चुका है। आरोप है कि विवाद करने वाले लोगों ने हत्या की धमकी भी दी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी केवली देवी ने जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है।

Also Read

शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

19 Sep 2024 05:28 PM

गोरखपुर सनकी आशिक ने प्रेमिका की कार से रौंदकर की हत्या : शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें