Deoria News : प्यास से तड़प रही थी चिड़िया, पुलिसकर्मी ने पानी पिलाकर बचा ली जान, दिल जीत रहा वीडियो

प्यास से तड़प रही थी चिड़िया, पुलिसकर्मी ने पानी पिलाकर बचा ली जान, दिल जीत रहा वीडियो
UPT | पुलिसकर्मी ने पानी पिलाकर बचाई पक्षी की जान

Jun 18, 2024 11:41

एक चिड़िया प्यास से तड़प रही है। उसकी हालत बहुत ही नाजुक बनी हुई है। इस बीच एक पुलिसकर्मी उसकी हालत देखकर उसकी मदद के लिए आगे आता है। वह प्लास्टिक के ...

Jun 18, 2024 11:41

Deoria News : गर्मी में इंसान ही नहीं बल्कि कई बार पशु-पक्षियों को भी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। लेकिन कुछ लोग इंसानियत के नाते उनकी मदद करते हैं। उन्हें पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाते हैं। इसी बीच एक ऐसा वायरल वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चिड़िया प्यास से तड़प रही है। एक गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी उसकी हालत देखकर उसकी मदद के लिए आगे आते हैं। वह प्लास्टिक के एक गिलास में पानी भरते हैे और बोतल के ढक्कन में पानी निकालकर उस चिड़िया को पिलाते हैं, जो प्यास से तड़प रही थी।  सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर
इस शानदार वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर देवरिया पुलिस ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें लिखा है- प्रचंड गर्मी से बेहाल होकर एक चिड़िया बरियारपुर चौराहे के पास रोड पर अधमरी हालत में थाना बरियारपुर ड्यूटी में तैनात आरक्षी को गिरी हुई मिली, जिसे रोड से उठाकर पुलिसकर्मी द्वारा उसे पानी पिलाकर कुछ देर अपने पास रखा गया तथा कुछ देर बाद उसे सकुशल बागीचे में छोड़ा गया। 

हीट वेव से राहत नहीं
हीट वेव से लोगों को राहत नहीं मिल रही रही है। इंसान तो क्या पशु-पक्षी भी परेशान हैं। लू वाली गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सुबह से शाम तक हीट वेव रहने के कारण लोगों ने घरों से बाहर निकलना भी कम कर दिया है, जरूरी काम होने पर ही लोगों को बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। तपिश भरी गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पारा 43 डिग्री पर पहुंचा
देवरिया में पारा 43 डिग्री होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इससे शहर से लेकर गांव तक के लोग गर्मी से बेहाल रहे। तीखी धूप से दोपहर में सड़कों में सन्नाटा पसरा है।  

ठंडा पानी, लस्सी, छाछ की मांग बढ़ी
गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के ठंडे पेय, ठंडा पानी, लस्सी, छाछ, गन्ने के जूस की मांग बढ़ गई है। धूप से बचाव के लिए टोपी, तौलिया, दुपट्टा, स्टोल आदि की मांग बढ़ गई है।

Also Read

या हुसैन की सदाओं के बीच परंपरागत तरीके से निकला दसवीं मुहर्रम का जुलूस

18 Jul 2024 06:50 PM

गोरखपुर Gorakhpur News : या हुसैन की सदाओं के बीच परंपरागत तरीके से निकला दसवीं मुहर्रम का जुलूस

गोलघर इंद्राबाल विहार के पास हर साल की तरह इस साल भी नव व्यापार मंडल की जानिब से एक विशाल मंच बनाया गया था जो शहर भर के ताजियादारों का पूरी रात खैरमकदम करता रहा… और पढ़ें