Deoria News : सरयू नदी में साथियों संग नहाने गए दो युवक तेज बहाव में डूबे, गोताखोर कर रहे तलाश

सरयू नदी में साथियों संग नहाने गए दो युवक तेज बहाव में डूबे, गोताखोर कर रहे तलाश
UPT | तेज बहाव में बहे युवकों की तलाश में जुटे हैं गोताखोर

Jun 24, 2024 14:19

देवरिया में सरयू नदी में नहाते समय दो युवक डूब गए, गोताखोर अभी भी उनकी तलाश कर रहे हैं। दोनों के परिजन और गांव के लोग नदी घाट पर पहुंच गए। किसी अनहोनी को लेकर परिजन भयभीत हैं।

Jun 24, 2024 14:19

Deoria News : देवरिया के बरहज कस्बे में सरयू नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए, गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं। विवेक प्रसाद (18 वर्ष) और अवधेश प्रसाद (20 वर्ष) अपने चार-पांच दोस्तों के साथ सोमवार को सरयू में नहाने गए थे। दोनों युवक तेज धारा में बह गए। काफी तलाश के बाद भी उनका कहीं सुराग नहीं लगा। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस भी गोताखोरों के साथ दोनों युवकों की तलाश करा रही है।

गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतरे थे
जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सभी एक साथ सरयू नदी में स्नान करने गए थे। इसी बीच विवेक और अवधेश गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख अन्य साथी शोर मचाने लगे, जिसे सुनकर आसपास के लोग जुट गए। लोग जब तक कुछ प्रयास करते विवेक और अवधेश नदी में लापता हो गए। जानकारी होने पर दोनों के परिजन और गांव के लोग नदी घाट पर पहुंच गए। किसी अनहोनी को लेकर परिजन भयभीत हैं।
 
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र मोहन मिश्र भी अपने हमराहियों के साथ दोनों युवकों की तलाश में जुट गए। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक दोनों बरामद नहीं हो पाए हैं।

Also Read

महराजगंज में 1157 पूजा पंडालों में होगी मां दुर्गा की स्थापना, पुलिस ने बनाया सुरक्षा प्लान

6 Oct 2024 11:27 AM

महाराजगंज शारदीय नवरात्रि : महराजगंज में 1157 पूजा पंडालों में होगी मां दुर्गा की स्थापना, पुलिस ने बनाया सुरक्षा प्लान

जिले में 1157 पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पूजा पंडालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी तरह की समस्या से तुरंत निपटा जा सके। और पढ़ें