देवरिया में छात्राओं के साथ छेड़खानी : सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग, जांच में जुटी पुलिस

सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग, जांच में जुटी पुलिस
UPT | सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Oct 04, 2024 16:51

देवरिया में स्कूल से घर आ रही छात्राओं से रास्ते में बाइक सवार मनचलों ने बदसलूकी की। छेड़छाड़ से बचने के लिए एक छात्रा साइकिल छोड़कर भागने लगी, जबकि साथ की एक छात्रा साइकिल समेत खेत में गिर गई। छात्राओं के ...

Oct 04, 2024 16:51

Short Highlights
  • तरकुलवा में स्कूल-girls के साथ मनचलों की बदसलूकी, पुलिस जांच में जुटी
  • छेड़खानी से बचने के लिए छात्राओं ने साहसिक कदम उठाए

 

Deoria News : देवरिया जिले में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं को बाइक सवार मनचलों ने परेशान किया। यह घटना तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां आठवीं कक्षा की छात्राएं शुक्रवार को अपने विद्यालय से घर लौट रही थीं। छेड़खानी से बचने के लिए छात्राओं ने साहसिक कदम उठाए। एक छात्रा ने अपनी साइकिल सड़क पर ही छोड़ दी और चीखते हुए भागने लगी जबकि दूसरी छात्रा असंतुलित होकर अपनी साइकिल समेत धान के खेत में जा गिरी। छात्राओं के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर मनचले तुरंत मौके से फरार हो गए।  

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई  घटना
यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। विद्यालय प्रबंधक ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए 5 टीमें गठित की गई हैं। 


पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके साथ ही कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जो जांच में मददगार साबित हो सकते हैं। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।

ये भी पढ़ें:-  Gorakhpur News : घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध किया तो छत से नीचे धकेला, चार पर एफआईआर
ये भी पढ़ें:-  पिंक बस टॉयलेट: महिलाओं की सुविधा और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

Also Read

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया उद्घाटन, बोले- साहित्य की दृष्टि से विश्वविद्यालय समृद्ध

4 Oct 2024 04:14 PM

गोरखपुर डीडीयू में संगोष्ठी : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया उद्घाटन, बोले- साहित्य की दृष्टि से विश्वविद्यालय समृद्ध

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने गोरखपुर विश्वविद्यालय की साहित्यिक समृद्धि की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय साहित्य के मामले में अत्यंत समृद्ध रहा है। और पढ़ें