पीएम का लक्ष्य : 2047 तक भारत बने एक श्रेष्ठ देश, विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोले सांसद रमापति राम

2047 तक भारत बने एक श्रेष्ठ देश, विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोले सांसद रमापति राम
UP Times | सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी

Jan 02, 2024 18:25

मोदी सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा  बैतालपुर विकास खण्ड के ग्राम सभा भरौली में पहुंची। जहां मुख्य अतिथि सदर सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी...

Jan 02, 2024 18:25

Deoria News (बैकुण्ठ नाथ शुक्ल) : मोदी सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा  बैतालपुर विकास खण्ड के ग्राम सभा भरौली में पहुंची। जहां मुख्य अतिथि सदर सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी रहे। उन्होंने गावंवालों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश में कोई भी व्यक्ति गरीब ना रहे और सबको बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इसी उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के हर गांव व नगरों के वार्ड में पहुंचकर पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का हकदार बनाने का कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी का सपना
विकसित भारत संकल्प यात्रा में सदर सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि मोदी की गारंटी रथयात्रा आने का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्ति को योजनाओं से आच्छादित करना है। भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लक्ष्य अपने हाथ में लिया है। इसमें भारत के प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों का जीवन स्तर ऊंचा होने से भारत सहज ही विकसित राष्ट्र बनेगा। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं को वंचित वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा उठाकर भारत को विकसित बनाया जा सकता है।

यह सभी रहे मौजूद
विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, धनुषधारी मणि, राधेश्याम शुक्ल, उपाध्याय कृष्ण कुमार, खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।

Also Read

शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

19 Sep 2024 05:28 PM

गोरखपुर सनकी आशिक ने प्रेमिका की कार से रौंदकर की हत्या : शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें