Gorakhpur News : गोरखपुर में जालसाजों ने पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर हड़पे 8 लाख रुपये, युवक ने SP सिटी से लगाई गुहार

गोरखपुर में जालसाजों ने पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर  हड़पे 8 लाख रुपये, युवक ने SP सिटी से लगाई गुहार
UPT | गोरखपुर।

Jul 03, 2024 20:44

पीड़ित को न तो जमीन मिली है और न ही पत्नी ही उसके साथ रहने को तैयार है। ठगी का शिकार हुआ युवक रोते हुए SP सिटी के पास पहुंचा और न्याय की गुहार लगाते हुए बोला…

Jul 03, 2024 20:44

Gorakhpur News : खबर गोरखपुर से है यहां एक जालसाजी का दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां एक युवक से जालसाजों ने आठ लाख रुपये लेकर उसे सीलिंग की जमीन बेच दी। अब वह इसके लिए फरियाद कर ही रहा था कि उसकी पत्नी से भी जालसाज की नजदीकी बढ़ गई और वह भी उसके साथ घूमने लगी है।
 
क्या है पूरा मामला
कुशीनगर का रहने वाला युवक कुछ वर्ष पहले विदेश कमाने चला गया था। वहां से आने के बाद उसने यहीं पर काम शुरू कर लिया। गृहस्थी को बसाने के लिए उसने एक जमीन लेने की सोची। एम्स इलाके में उसने जमीन देखी और फिर जालसाज ने उसे आठ लाख रुपये जमीन की कीमत बताया। जमीन के लिए रुपये देने के बाद उसने बैनामा भी करा लिया, लेकिन जब दाखिल खारिज के लिए गया तो पता चला कि जो जमीन उसे बेची गई है वह सीलिंग की है। इसके बाद से वह परेशान होकर ठगी करने वाले के पास दौड़ने लगा। 
 
युवक ने SP सिटी से लगाई न्याय की गुहार
पीड़ित को न तो जमीन मिली है और न ही पत्नी ही उसके साथ रहने को तैयार है। ठगी का शिकार हुआ युवक रोते हुए SP सिटी के पास पहुंचा और न्याय की गुहार लगाते हुए बोला 'साहब ! जमीन भी गई हाथ से, पत्नी को भी ले गया जालसाज।
 
युवक ने जालसाजों और पत्नी पर लगाया आरोप
युवक का आरोप है कि अब उसकी पत्नी और जालसाज के बीच नजदीकी बढ़ गई है और आरोपी उसे भी लेकर चला गया है। जमीन और पत्नी दोनों जाने के बाद युवक परेशान हो गया और थाने पर फरियाद न सुनी जाने के बाद वह SP सिटी के पास न्याय की गुहार लगाते हुए पहुंचा और प्रार्थना पत्र दिया है। SP सिटी ने पूरे प्रकरण की जांच CO कैंट को सौंपी है। पुलिस ने पीड़ित को जमीन के नाम पर हुई जालसाजी में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
 
क्या कहते हैं एसपी सिटी
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि युवक ने प्रार्थना पत्र दिया है। सीलिंग की जमीन बेचने के प्रकरण की जांच सीओ कैंट को दी गई है। जांच के बाद केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read

गोरखपुर में पेट्रोल, डीजल से मुकाबला कर रहा  टमाटर, आसमान छूती कीमतों ने बिगाड़ा सब्जियों का जायका

8 Jul 2024 11:07 AM

गोरखपुर महंगाई की मार : गोरखपुर में पेट्रोल, डीजल से मुकाबला कर रहा टमाटर, आसमान छूती कीमतों ने बिगाड़ा सब्जियों का जायका

गोरखपुर में टमाटर के दामों में अचानक आई तेज उछाल ने आम जनता की जेब पर भारी दबाव डाल दिया है। पिछले कुछ दिनों में टमाटर के मूल्य में आई अप्रत्याशित वृद्धि ने न केवल उपभोक्ताओं को परेशान किया है, बल्कि स्थानीय बाजार की गतिविधियों पर भी गहरा प्रभाव डाला है। यह स्थिति केवल टमाटर त... और पढ़ें