गोरखपुर नगर निगम : 12 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, सभी वार्डों के पार्षदों से मांगे गए प्रस्ताव

12 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, सभी वार्डों के पार्षदों से मांगे गए प्रस्ताव
UPT | गोरखपुर नगर निगम

Aug 08, 2024 17:45

गोरखपुर नगर निगम ने 12 करोड़ रुपये की धनराशि से महानगर के सभी 80 वार्डों में विकास कार्य कराने का निर्णय लिया है। यह विकास कार्य पार्षदों की इच्छानुसार कराए जाएंगे...

Aug 08, 2024 17:45

Gorakhpur News : गोरखपुर नगर निगम ने 12 करोड़ रुपये की धनराशि से महानगर के सभी 80 वार्डों में विकास कार्य कराने का निर्णय लिया है। यह विकास कार्य पार्षदों की इच्छानुसार कराए जाएंगे, जिससे हर वार्ड में आवश्यक सुविधाओं का विकास हो सके। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर सभी पार्षदों से 15-15 लाख रुपये के एक-एक विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।

विकास कार्य प्रस्ताव की मांग
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त से नगर निगम के सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए 12 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। हर वार्ड के पार्षदों से 15-15 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं, ताकि जल्द से जल्द विकास कार्यों की स्वीकृति के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराई जा सके।

ये भी पढ़ें : किसने रची साजिश : इंस्पेक्टर शैली राणा के साथ मारपीट में खुलासा, जांच में 11 पुलिसकर्मी दोषी मिले

नगर निगम बोर्ड की बैठक
नगर निगम बोर्ड की बैठक में पारित 51 लाख रुपये की वार्षिक पार्षद वरीयता की धनराशि से अलग, यह 15-15 लाख रुपये के प्रस्ताव अतिरिक्त हैं। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि जैसे ही पार्षदों के प्रस्ताव मिलेंगे, संबंधित जेई से उनका सर्वे कराकर इस्टीमेट तैयार कराया जाएगा। 10 लाख रुपये से अधिक के कार्यों के लिए महापौर की स्वीकृति अनिवार्य होती है।

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश हिंसा पर यूपी के सुपर कॉप की नजर : हाई अलर्ट के बीच बॉर्डर पर मोर्चा संभाल रहे IPS दलजीत चौधरी

हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य
गोरखपुर नगर निगम ने हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की है। इस धनराशि से सड़क, नाली, पार्क, स्ट्रीट लाइट और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे महानगर के सभी निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। पार्षदों से मांगे गए प्रस्तावों के आधार पर विकास कार्यों की योजना बनाई जाएगी और तत्पश्चात स्वीकृति के बाद इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

Also Read

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- धर्म, लोक और राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित रहे 'भाईजी'

29 Sep 2024 07:16 PM

गोरखपुर हनुमान प्रसाद पोद्दार को दी श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री योगी ने कहा- धर्म, लोक और राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित रहे 'भाईजी'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हनुमान प्रसाद पोद्दार 'भाईजी' को श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। और पढ़ें