सीएम योगी के आशीर्वाद से खिले चेहरे : छोटे बच्चे आरव के जन्मदिन पर दिलाया पौधारोपण का संकल्प, दिया खास संदेश

छोटे बच्चे आरव के जन्मदिन पर दिलाया पौधारोपण का संकल्प, दिया खास संदेश
UPT | सीएम योगी ने बच्चों को बांटी चॉकलेट

Sep 15, 2024 17:48

इस विशेष दिन पर आरव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने न केवल आरव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं...

Sep 15, 2024 17:48

Short Highlights
  • सीएम योगी ने आरव गुप्ता को दी जन्मदिन की बधाई
  • जन्मदिन पर पौधारोपणण का लिया संकल्प
  • पर्यावरण संरक्षण का खास संदेश दिया
Gorakhpur News : गोरखपुर में वसुंधरा एनक्लेव के निवासी विद्याधर गुप्ता के बेटे आरव गुप्ता का जन्मदिन आज उनके लिए एक यादगार दिन बन गया। इस विशेष दिन पर आरव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने न केवल आरव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बल्कि आरव से मिलने के बाद उन्होंने पौधरोपण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की और आरव ने हर जन्मदिन पर पौधा लगाने का संकल्प लिया।

सीएम ने जन्मदिन की दी बधाई
दरअसल, आरव अपने जन्मदिन पर अपनी बहनों अविका गुप्ता और आश्विका गुप्ता के साथ गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने गए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर इन बच्चों पर पड़ी और उन्होंने तुरंत उन्हें अपने पास बुला लिया। बातचीत के दौरान जब सीएम योगी को पता चला कि आज आरव का जन्मदिन है, तो उन्होंने आरव को चॉकलेट दी और आशीर्वाद देकर जन्मदिन की बधाई दी।



पौधा लगाने का किया संकल्प
इस दौरान, मुख्यमंत्री ने आरव से आग्रह किया कि वह आज एक पौधा जरूर लगाए। इस सुझाव पर आरव ने न केवल आज बल्कि हर जन्मदिन पर पौधरोपण करने का वादा किया। इसी तरह, आरव की बहनों ने भी अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करने का संकल्प लिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अविका और आश्विका को भी चॉकलेट भेंट की और उन्हें भी आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें- गोरक्षपीठाधीश्वर का अनोखा अंदाज : सीएम योगी ने मंदिर में बच्चों को बांटी चॉकलेट, दिया आशीर्वाद

Also Read

शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

19 Sep 2024 05:28 PM

गोरखपुर सनकी आशिक ने प्रेमिका की कार से रौंदकर की हत्या : शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें