Gorakhpur News : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बंधे का किया निरीक्षण, रैट होल भरने के दिए निर्देश

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बंधे का किया निरीक्षण, रैट होल भरने के दिए निर्देश
UPT | एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी

Jun 24, 2024 20:06

उन्होंने बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया और कहा कि मानसून कुछ ही दिनों में आने वाला है, ऐसे में बाढ़ चौकी पर कर्मचारियों की उपस्थिति जरूर हो। इस दौरान जेई से बाढ़ के पानी से बचाव के लिए विभिन्न बांधों के...

Jun 24, 2024 20:06

Gorakhpur News : गोरखपुर में आज सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सदर तहसील अंतर्गत लहसड़ी, लालपुर टिकर, डुहिया मिर्जापुर,खिरवनीया मलौनी बंधें का निरीक्षण किया। बंधे पर हुए रैट होल देखा और तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। लोगों से मिलकर बाढ़ आने पर होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। 
 
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर ने क्या कहा
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने कहा कि जो रैट होल दिखाई दे रहा है उसे समय से पूरा भर लें। बंधे किनारे जो भी नरकट है, उनको भी काट लिए जाएं। इस दौरान उन्होंने बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया और कहा कि मानसून कुछ ही दिनों में आने वाला है, ऐसे में बाढ़ चौकी पर कर्मचारियों की उपस्थिति जरूर हो। इस दौरान जेई से बाढ़ के पानी से बचाव के लिए विभिन्न बांधों के कमजोर स्थलों के मरम्मत करने के निर्देश दिए, वहीं बांधों पर नजर रखने को कहा।
 
बांध का लिया जायजा
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर ने बांध की स्थिति, रैट कट की मरम्मत, कटाव स्थल, क्षतिग्रस्त स्थल, नदी से बांध की दूरी, नदी से पानी के प्रवाह की दिशा, बांध से ग्रामीण आबादी की दूरी व प्रभावित होने वाली आबादी की भौगोलिक स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर जायजा लिया। जिससे आपात स्थितियों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले आम जनमानस को सुरक्षित स्थानों पर सुगमता से पहुंचा जा सके।

Also Read

महराजगंज में चेकिंग के दौरान 1.8 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

2 Jul 2024 02:07 PM

महाराजगंज Maharajganj News : महराजगंज में चेकिंग के दौरान 1.8 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गांजा के साथ गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की पहचान सोनू विश्वकर्मा पुत्र राम शरन उम्र 25 वर्ष निवासी चेहरी फार्म थाना कोतवाली महराजगंज व जैश मोहम्मद पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम परसा मलिक… और पढ़ें