Maharajganj News : महराजगंज में चेकिंग के दौरान 1.8 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

महराजगंज में चेकिंग के दौरान 1.8 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
UPT | थाना परसा मलिक, महराजगंज

Jul 02, 2024 15:11

गांजा के साथ गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की पहचान सोनू विश्वकर्मा पुत्र राम शरन उम्र 25 वर्ष निवासी चेहरी फार्म थाना कोतवाली महराजगंज व जैश मोहम्मद पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम परसा मलिक…

Jul 02, 2024 15:11

Maharajganj News : खबर महराजगंज से है जहां मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम के दृष्टिगत बार्डर क्षेत्र में की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने ग्राम पंचायत परसा मलिक तिराहे से एक बाइक पर सवार दो लोगों के कब्जे से 1.8 किलो गांजा व पल्सर बाइक संख्या यूपी 56 ए एन 4301 बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
 
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का नाम व पता 
गांजा के साथ गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की पहचान सोनू विश्वकर्मा पुत्र राम शरन उम्र 25 वर्ष निवासी चेहरी फार्म थाना कोतवाली महराजगंज व जैश मोहम्मद पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम परसा मलिक के रूप में की गई है।
 
दोनों अभियुक्तों के गिरफ्तार करने वाली टीम
वहीं गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल सिंह, महिला उप निरीक्षक संजू गौड, हेड कांस्टेबल धन्नू यादव, कांस्टेबल उज्जवल कुमार दीक्षित सहित आदि लोग मौजूद रहे।
 
क्या कहते है थाना प्रभारी 
इस सन्दर्भ में थाना प्रभारी परसा मलिक उमेश कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित गांजा के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Also Read

मंत्री बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे कमलेश पासवान, पासी समाज और भाजपा के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

4 Jul 2024 11:31 PM

गोरखपुर Gorakhpur News : मंत्री बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे कमलेश पासवान, पासी समाज और भाजपा के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं व पासी समाज के लोगों के द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान का प्रथम आगमन पर नंदा नगर पर सिक्कों से तौलकर... और पढ़ें