मुंबई रेलवे स्टेशन पर भगदड़ : गोरखपुर की ट्रेन आते ही भीड़ बेकाबू, कई यात्री घायल, दिवाली पर घर पहुंचने के लिए स्टेशन पर मारामारी

गोरखपुर की ट्रेन आते ही भीड़ बेकाबू, कई यात्री घायल, दिवाली पर घर पहुंचने के लिए स्टेशन पर मारामारी
UPT | बांद्रा रेलवे स्टेशन पर त्योहार के बीच मची भगदड़

Oct 27, 2024 20:56

दिवाली और छठ पूजा के चलते देशभर से लोग अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इसी बीच, महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर एक भयानक भगदड़ मच गई, जिसमें 9 यात्री घायल हो गए।

Oct 27, 2024 20:56

Short Highlights
  • बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से हड़कंप
  • रेलवे प्रशासन पर सुरक्षा इंतजामों व्यवस्था में कमी का आरोप
  • भगदड़ में 9 यात्री घायल
Gorakhpur News : दिवाली और छठ पूजा के चलते देशभर से लोग अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इसी बीच, महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर एक भयानक भगदड़ मच गई, जिसमें 9 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य 7 की स्थिति स्थिर है। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुआ, जहां ट्रेन संख्या 22921 से यात्रा करने के लिए आए यात्रियों की संख्या इतनी अधिक थी कि स्थिति बेकाबू हो गई।

प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्था में कमी का आरोप
रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे प्रशासन पर सुरक्षा इंतजामों की कमी का आरोप लगाया गया है। प्लेटफॉर्म पर कुछ RPF जवान यात्रियों को कतार में लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जब ट्रेन आई, तो कोई व्यवस्था नहीं थी। यात्री एक-दूसरे पर चढ़ते हुए ट्रेन के कोच में घुसने की होड़ में लग गए, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हुई। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर कपड़े फटे हुए और सामान बिखरा पड़ा मिला, जबकि खून के धब्बे यह दर्शा रहे थे कि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।


पश्चिमी रेलवे के CPRO ने दी जानकारी 
पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक ने बताया कि ट्रेन नंबर 22921 मुंबई से गोरखपुर के लिए चलाई जाती है, और इसके सभी डब्बे अनारक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस बार त्योहार के सीजन में अतिरिक्त हॉलीडे स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। मुंबई से देशभर के लिए 87 ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन यात्रियों की अत्यधिक भीड़ ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी, जिससे यह दुखद घटना हुई।

Also Read