मरी हुई पत्नी जिंदा! : गोरखपुर में किया था अंतिम संस्कार, झांसी में मिली महिला, जानिए क्यों हर कोई हैरान

गोरखपुर में किया था अंतिम संस्कार, झांसी में मिली महिला, जानिए क्यों हर कोई हैरान
UPT | मरी हुई पत्नी जिंदा

Jun 23, 2024 14:08

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पति ने अपनी मरी हुई पत्नी को जिंदा पाया। चार दिन पहले महिला का अंतिम संस्कार किया था...

Jun 23, 2024 14:08

Short Highlights
  • गोरखपुर में किया अंतिम संस्कार, झांसी में मिला जिंदा महिला
  • पुलिस ने फोन की लोकेशन को ट्रेस किया तो रह गई हैरान
  • जिस महिला को जलाया वह कौन? पुलिस के लिए बड़ा सवाल
Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पति ने अपनी मरी हुई पत्नी को जिंदा पाया। चार दिन पहले महिला का अंतिम संस्कार किया था, लेकिन शनिवार को पत्नी झांसी में जिंदा मिली। महिला को जिंदा देखकर पुलिस से लेकर परिजनों तक सभी हैरान हैं। पूछताछ करने पर पत्नी फूलमति ने पूरी कहानी बताई। अब सवाल ये उठता है कि जिस महिला का अंतिम संस्कार किया गया था वह कौन थी? पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मृतका की पत्नी के रूप में पहचान
दरअसल, उरुवा बाजार में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई थी। 19 जून को घटित इस घटना में, बांसगांव उस्का बाजार निवासी 60 वर्षीय राम सुमेर ने मृतका को अपनी 40 वर्षीय पत्नी फूलमति के रूप में पहचाना। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। जांच में पता चला था कि जिस महिला की पहचान फूलमता के रूप में हुई थी, उसकी हैवानियत के बाद हत्या की गई थी। महिला के शव के पास से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान मिला था।



कहानी में आया नया मोड़
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच करना शुरू कर दी थी। फिर कहानी में अचानक नया मोड़ आया। पुलिस ने जब कॉल डिटेल निकलवाई तो फोन चलती हालत में मिला। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जांच में फोन की लोकेशन निकलवाई तो झांसी की मिली। फूलमति का मोबाइल चल रहा था, उसे ट्रेस कर पुलिस ने पहले सुल्तानपुर के शुभम को पकड़ा। शुभम ने बताया कि उसके साथ ही फूलमति गोरखपुर से झांसी आई है। यह सुनकर पुलिस हैरान हो गई।

​​​​फूलमती का बयान
फूलमती ने बताया कि वह 15 जून को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से झांसी के लिए रवाना हुई थी। उसने अपने पति को यह बताया था कि वह देहरादून जा रही है, जबकि वास्तव में वह झांसी पहुंची। पूछताछ के दौरान, फूलमती ने स्पष्ट किया कि उसका मोबाइल फोन काम नहीं कर रहा था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी कथित हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

कौन है फूलमती
रामसुमेर और फूलमती की शादी लगभग 20 साल पहले हुई थी। यह दोनों की दूसरी शादी थी। रामसुमेर की पहली पत्नी का देहांत हो चुका था और उनके दो छोटे बच्चे थे। फूलमती भी विधवा थी। रामसुमेर ने अपने बच्चों की देखभाल के लिए पुनर्विवाह का निर्णय लिया। उन्होंने फूलमती से एक विशेष अनुरोध किया था - वे चाहते थे कि फूलमती उनके साथ नए बच्चे न पैदा करे। रामसुमेर की इच्छा थी कि फूलमती उनके पूर्व विवाह से जन्मे बच्चों को ही अपना माने।

पुलिस के सामने बड़ा सवाल
अब पुलिस के लिए बड़ा सवाल है कि जिस महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया, वह कौन थी। पहचान होने के बाद महिला का कोई भी सामान नहीं बचा। एक फोटो के अलावा पुलिस के पास कुछ नहीं है। पहचान होने के बाद महिला का डीएन सैंपल भी नहीं लिया गया है। पुलिस ने फूलमति से पूछताछ कर उसे उसके पति सूमेर के साथ ससुराल भेज दिया। अब पुलिस महिला की पहचान करने और हत्यारों को पकड़ने में जुटी हुई है।

Also Read

मामा के घर पढ़ने आया था किशोर, अचानक हो गई मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

8 Jul 2024 12:43 PM

महाराजगंज Maharajganj News : मामा के घर पढ़ने आया था किशोर, अचानक हो गई मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, जहां निचलौल नगर के पांडेय वार्ड में सोमवार की सुबह घर में पंखा लगाने के दौरान करंट लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी... और पढ़ें