Gorakhpur News : गोरखपुर में सपाइयों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का केक काटकर और पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

गोरखपुर में सपाइयों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का केक काटकर और पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन
UPT | पौधारोपण करते हुए सपाई

Jul 01, 2024 18:42

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर - प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा के पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम की अध्यक्षता में केक काटकर व पीडीए पेड़ लगाकर मनाया…

Jul 01, 2024 18:42

Gorakhpur News : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय पर धूमधाम से जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम की अध्यक्षता में केक काटकर व पीडीए पेड़ लगाकर मनाया गया। 
 
अखिलेश यादव का जन्मदिन पौधे लगाकर मनाया गया
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर - प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा के पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम की अध्यक्षता में केक काटकर व पीडीए पेड़ लगाकर मनाया गया। इसके साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी गई।
 
पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन
वहीं इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन पर हम लोगों ने केक काटकर व पीडीए पेड़ लगाकर बधाई दी है। पूरे देश में प्रदूषण बहुत हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिया था कि पूरे प्रदेश में पीपल, बरगद व नीम का पेड़ लगाया जाए जिससे प्रदूषण को कम किया जाए। अब हमारे समाजवादी कार्यकर्ता गांव-गांव में पीडीए पेड़ लगायेंगे और दूषित वातावरण को कम करेंगे। हमारा प्रयास है कि हर गांव में कम से कम सौ पेड़ लगे।​​

Also Read

घूस लेते हुए NHAI मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, CBI ने कोर्ट में तीनों को किया पेश

5 Jul 2024 02:07 PM

गोरखपुर एक्शन के मूड में CBI : घूस लेते हुए NHAI मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, CBI ने कोर्ट में तीनों को किया पेश

गोरखपुर और वाराणसी में सीबीआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कुछ अधिकारियों को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार रात्रि को गोरखपुर में एनएचएआई... और पढ़ें