Gorakhpur News : एसएसपी ने पुलिस ऑफिस पर पौधारोपण कर अभियान का किया शुभारंभ

एसएसपी ने पुलिस ऑफिस पर पौधारोपण कर अभियान का किया शुभारंभ
UPT | पौघारोपण करते अधिकारी

Jul 16, 2024 19:11

गोरखपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस ऑफिस प्रांगण में मंगलवार को पौधा रोपण अभियान की शुरूआत की...

Jul 16, 2024 19:11

Gorakhpur News : गोरखपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस ऑफिस प्रांगण में मंगलवार को पौधा रोपण अभियान की शुरूआत की। इस दौरान सहयोगी अधिकारियों पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, डीएफओ विकास यादव, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी पौधा रोपण किया।

पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश 
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने पौधरोपण कर कहा कि पौध रोपण कर पौधे का सुरक्षा करना बेहद जरूरी है। एसएसपी ने पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। पुलिस आफिस पर आम, बरगद व नीम का पेड़ लगाकर उन्होंने पौधा रोपण अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। इसलिए उससे बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।

पेड़ हमारे स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी
इस दौरान उन्होने कहा कि पेड़ पौधे जहां हमारे स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है, वहीं हमारे लिए अनेक प्रकार की औषधियां भी प्रदान करते है। पुलिस जवानों से कहा की उन्हें भी एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज लगाए गए पौधे कल पेड़ होंगे, तो खुद के मन को भी शांति मिलेगी। इसलिए पौधे जरूर लगाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव डीएफओ विकास कुमार यादव भी पौध रोपण किए।

Also Read

एसपी नार्थ ने गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया

23 Oct 2024 04:07 PM

गोरखपुर गोरखपुर में दीपावली और धनतेरस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : एसपी नार्थ ने गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया

दीपावली और धनतेरस के अवसर पर गोरखपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी नार्थ ने गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया है। इस दौरान पुलिस अधिकारी लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के बारे में जागरूक कर रहे हैं। और पढ़ें