गोरखपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा स्नैचर : महिला के गले से झपटी थी चेन, मदद करने वाला नाबालिग भी हिरासत में

महिला के गले से झपटी थी चेन, मदद करने वाला नाबालिग भी हिरासत में
UPT | पुलिस की गिरफ्त में अपराधी।

Sep 18, 2024 14:27

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्या विहार पुलिस चौकी के पास दो युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। महिला बाजार से सूर्या विहार कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रही थी, तभी पेसिफिक हॉस्पिटल के पास दो अज्ञात युवकों ने...

Sep 18, 2024 14:27

Gorakhpur News :  गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास 13 सितंबर की शाम एक महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग रहे एक आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
बीते दिनों तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्या विहार पुलिस चौकी के पास दो युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। सुनीता सिंह नाम की यह महिला बाजार से सूर्या विहार कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रही थी, तभी पेसिफिक हॉस्पिटल के पास दो अज्ञात युवकों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए, हालांकि, यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो पुलिस के लिए बड़ा सुराग भी बना।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से पकड़ा
एसपी सिटी अभिनव त्यागी के विशेष निर्देशन में तिवारीपुर थाना प्रभारी अर्चना सिंह और सूर्य विहार चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार तिवारी ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से माधोपुर निवासी शैलेश यादव उर्फ ​​मुर्गा नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई सोने की चेन बरामद की। इस घटना में शैलेश यादव की मदद करने वाले एक बच्चे को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। 


पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार संतुष्ट
तिवारीपुर पुलिस ने इस लूट की घटना को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और मुकदमा दर्ज होने के चंद दिनों के अंदर ही मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार भी काफी संतुष्ट है। उनका कहना है कि घटना के बाद ऐसा लग रहा था कि उनकी लूटी गई सोने की चेन कभी वापस नहीं मिलेगी, लेकिन जब पुलिस हरकत में आई तो आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं और उनकी चेन भी बरामद हो गई है। उन्होंने थाने के पुलिसकर्मियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक सभी का आभार जताया।

Also Read

शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

19 Sep 2024 05:28 PM

गोरखपुर सनकी आशिक ने प्रेमिका की कार से रौंदकर की हत्या : शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें