जन्माष्टमी उत्सव : मुख्यमंत्री के निर्देश पर गोरखपुर के थानों और जेलों में की गई विशेष सजावट, बदलाव से लोग काफी खुश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गोरखपुर के थानों और जेलों में की गई विशेष सजावट, बदलाव से लोग काफी खुश
UPT | गोरखपुर पुलिस लाइन में की गई सजावट।

Aug 26, 2024 14:27

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी पुलिस थानों, रिजर्व पुलिस लाइंस और कारागारों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक भक्तिभाव से मनाया जा रहा। प्रदेश में थानों और कारागारों में विशेष सजावट की गई है, जो लोगों में उत्साह का संचार कर रही है।

Aug 26, 2024 14:27

Gorakhpur News : गोरखपुर से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी पुलिस थानों, रिजर्व पुलिस लाइंस और कारागारों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद पूरे प्रदेश में थानों और कारागारों में विशेष सजावट की गई है, जो लोगों में उत्साह का संचार कर रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद,पूरे प्रदेश में पुलिस थानों और कारागारों को सजाया गया
बहुजन समाज पार्टी की सरकार के दौरान, पुलिस थानों और कारागारों में कृष्ण जन्मोत्सव मनाने पर रोक लगी हुई थी। लेकिन अब, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद, गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश में पुलिस थानों और कारागारों को सजाया गया है। गोरखपुर के पुलिस लाइंस में, भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां और प्रतिमाएं सजाई गई हैं, जो भगवान के विभिन्न लीलाओं को दर्शाती हैं। 

झांकियां नहीं सजाने से टूटता था मनोबल  
लोगों का कहना है कि पिछले वर्षों में जब झांकियां नहीं सजाई जाती थीं, तो उनका मनोबल टूट जाता था। लेकिन इस वर्ष, थानों और कारागारों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिससे सनातन संस्कृति की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही है। लोगों में इस उत्सव को लेकर भारी उत्साह है और वे इस बदलाव से खुश हैं। 

Also Read

शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

19 Sep 2024 05:28 PM

गोरखपुर सनकी आशिक ने प्रेमिका की कार से रौंदकर की हत्या : शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें